Puja Special Train 2026: आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। कोटा मंडल के सोगरिया और दानापुर के बीच यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन (6-6 ट्रिप) का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन के चलने से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को भारी राहत मिलेगी।
गाड़ी संख्या 09823 (सोगरिया-दानापुर स्पेशल): यह ट्रेन 10 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को सोगरिया से रात 23:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन रविवार को रात 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09824 (दानापुर-सोगरिया स्पेशल): वापसी में यह ट्रेन 12 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर से रात 00:15 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार सुबह 03:45 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने जानकारी दी है कि यह पूजा स्पेशल ट्रेन कोटा मंडल के प्रमुख स्टेशनों—सोगरिया, बारां, सालपुरा और छबड़ा गुगोर पर रुकते हुए आगे बढ़ेगी।
अपने सफर के दौरान यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, महादेवखेड़ी, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा जंक्शन पर ठहराव लेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा करने से पहले ट्रेन के ठहराव, समय-सारणी और अद्यतन स्थिति की जानकारी एनटीईएस (NTES), रेल मदद (139) या अन्य आधिकारिक रेलवे पूछताछ माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें।









