भारत•

दिल्ली में प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, खान मार्केट को रोजाना 50 करोड़ के नुकसान का दावा

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

दिल्ली में प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, खान मार्केट को रोजाना 50 करोड़ के नुकसान का दावा

Protest: दिल्ली में लगातार हो रहे प्रदर्शनों और जगह-जगह बैरिकेडिंग का असर अब बाजारों के कारोबार पर भी दिखने लगा है। खान मार्केट और कनॉट प्लेस के व्यापारियों का कहना है कि विरोध प्रदर्शनों के चलते ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं। इससे दुकानों की बिक्री घट रही है और कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खान मार्केट एसोसिएशन ने दावा किया है कि बाजार को हर दिन करीब 50 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने अपनी परेशानी को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट में भी उनकी बात सुने जाने की मांग की है।

खान मार्केट में ग्राहकों की कमी से व्यापारी परेशान

खान मार्केट एसोसिएशन के मुताबिक, लगातार हो रहे प्रदर्शनों के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। इसका सीधा असर दुकानदारों की कमाई पर पड़ रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि यहां एक दुकान का रोजाना किराया करीब 3 लाख रुपये तक पहुंच जाता है। ऐसे में जब ग्राहक ही बाजार नहीं आ रहे, तो दुकानदारों के लिए किराया और दूसरे खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि प्रदर्शनों के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान की ओर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। इसी को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपनी बात रखने का मौका देने की मांग की है।

Protest: कनॉट प्लेस में भी कारोबार पर पड़ा असर

कनॉट प्लेस के व्यापारियों का भी कहना है कि पिछले 5 से 7 दिनों से प्रदर्शन और प्रतिबंधों के कारण कारोबार प्रभावित हुआ है। न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव के मुताबिक, CJP के प्रदर्शन के दौरान कनॉट प्लेस में कारोबार सामान्य दिनों के मुकाबले महज 10 फीसदी तक रह गया था। व्यापारी अभी इस नुकसान से उबरने की कोशिश कर ही रहे थे कि INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन शुरू हो गया।

अतुल भार्गव के मुताबिक, पिछले दो महीनों से कनॉट प्लेस और आसपास के बाजारों के कारोबारी नुकसान झेल रहे हैं। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर व्यापार के लिहाज से अहम महीने होते हैं। त्योहारों को देखते हुए दुकानदारों ने पहले से ही सामान का स्टॉक कर लिया है, लेकिन ग्राहकों की कमी के चलते बिक्री नहीं हो पा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में होने वाले प्रदर्शनों को लेकर भी व्यापारी चिंतित हैं।

Protest: कनॉट प्लेस की 2 हजार दुकानों पर असर की आशंका

व्यापारियों के मुताबिक, कनॉट प्लेस में करीब 2,000 दुकानें हैं। इनमें से लगभग 1,300 से 1,400 दुकानें इनर, मिडिल और आउटर सर्कल में स्थित हैं। यहां दुकानों के अलावा ऑफिस और कैफे भी हैं। वहीं, सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा।

इसके अलावा पालिका बाजार में करीब 300 भूमिगत दुकानें हैं, जबकि शंकर मार्केट में लगभग 200 दुकानें हैं। व्यापारियों का कहना है कि प्रदर्शनों और आवाजाही पर पाबंदियों का असर इन बाजारों पर भी पड़ रहा है। उन्हें आशंका है कि 16 और 17 अक्टूबर को होने वाली गतिविधियों के कारण कारोबार और प्रभावित हो सकता है। ग्राहकों के बाजार आने से बचने की वजह से दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है।

व्यापारियों ने की प्रदर्शन के लिए अलग जगह तय करने की मांग

Protest: कारोबार पर पड़ रहे असर को देखते हुए व्यापारियों ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, दिल्ली पुलिस आयुक्त और उपराज्यपाल समेत संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भेजा है। उनकी मांग है कि कनॉट प्लेस जैसे व्यावसायिक इलाकों में प्रदर्शनों और बैरिकेडिंग के कारण कारोबार और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

व्यापारियों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इसके लिए ऐसी जगह तय होनी चाहिए, जहां आम लोगों की आवाजाही और बाजारों का कामकाज बाधित न हो। उनका मानना है कि प्रदर्शन के अधिकार और व्यापारियों की रोजी-रोटी, दोनों के बीच संतुलन बनाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: CJP के प्रदर्शन से पहले हाईकोर्ट पहुंचे कनॉट प्लेस के दुकानदार, दिल्ली पुलिस ने कही ये बात

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश