भारत•

बीटिंग रिट्रीट में भारत के जवानों ने कुछ यूं दिखाई अपनी ताकत

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

बीटिंग रिट्रीट में भारत के जवानों ने कुछ यूं दिखाई अपनी ताकत

नई दिल्ली। भारत आज यानी 26 जनवरी को अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर इंडिया गेट पर भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने झंडा फहराया। इस दौरान सेना व अन्य विभागों की झांकियां निकलीं। इसके साथ ही भारत-पाकिस्तान सीमा के वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम का आय़ोजन होता है। इतना ही नहीं भारतीय सेना के जवान रोज शाम में इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। यह रिट्रीट 45 मिनट की होती है, जिसमें दुश्मन के सामने भारतीय जवान ताकत की नुमाइश करते हैं।

परेड के दौरान इन जवानों के पैर खुद के सर के बराबर उठते हैं। इन जवानों के परेड को देखने के लिए भारत के अलग-अलग हिस्सों से हजारों लोग आते हैं।रिट्रीट शुरू होने से पहले जवानों खास वार्म अप सेशन से गुजरना पड़ता है। इस दौरान परेड के अलावा एक और चीज बहुत मायने रखती है। जवानों की मूंछ। दुश्मन मुल्क के जवानों के सामने भारतीय जवान मूंछों को ताव देते हैं।मूंछों की लंबाई यहां हिंदुस्तानी शान का प्रतीक होता है। इसीलिए परेड में शामिल होने वाले जवान मूंछों की खास तरीके से देखभाल करते हैं। शारीरिक ट्रेनिंग के अलावा बीटिंग रिट्रीट में शामिल होने वाले जवानों को खास पोशाक पहनकर निकलना होता है। सर पर लाल रंग की टोपी पहनते हैं।

परेड में शामिल होने वाले एक जवान ने कहा कि काफी मेहनत करनी पड़ती है। ये लोग परेड से पहले काफी शांत दिखाई पड़ते हैं लेकिन उस दौरान काफी गुस्से में दिखते हैं।बीएसएफ की महिला जवान सरहद पर देश की बेटियों का प्रतिनिधित्व करती हैं। साल 2008 के बाद बीएसएफ में महिला जवानों को शामिल करने की परंपरा शुरू हुई। जिसके कुछ साल बाद ही बीटिंग रिट्रीट में भी महिलाएं दिखने लगी। आमतौर पर सिर्फ झंडे को उतारने से पहले ही दोनों देशों के जवान हाथ मिलाते हैं। सिर्फ उसी समय को दूसरे को छूते हैं, लेकिन साल 2011 में भारत और पाकिस्तान के जवान बीटिंग रिट्रीट के दौरान आपास में उलझ गए थे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बीटिंग रिट्रीट में भारत के जवानों ने कुछ यूं दिखाई अपनी ताकत | Khabar Digital | Khabar Digital