भारत•

इमाम जमिदा ने कहा, महिलाओं के सम्मान के लिए संघर्ष जारी रहेगा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

इमाम जमिदा ने कहा, महिलाओं के सम्मान के लिए संघर्ष जारी रहेगा

मल्‍लपुरम (केरल)। जुमे की नमाज का नेतृत्‍व करने वालीं पहली महिला इमाम जमिदा का कहना है कि ' आलोचनाओं के बावजूद वह तीन तलाक को खत्‍म करने और महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना संघर्ष यूं ही जारी रखेंगी।' 34 वर्षीय जमिदा ने कहा, कि 'मैं तीन तलाक को खत्‍म करने और महिलाओं को मुख्‍य धारा में लाने के लिए अपना संघर्ष जारी रखूंगी और जो मेरी आलोचना कर रहे हैं, वो बिना किसी तर्क के कर रहे हैं और व्‍यक्तिगत तौर पर निशाना बना रहे हैं।

जमिदा बनी नमाज अदा करने वाली पहली इमाम-

गौरतलब है कि जमिदा 26 जनवरी को जुमे की नमाज का नेतृत्‍व करने वालीं पहली महिला इमाम बनीं है। भारत में यह पहली बार हुआ है। जमिदा ने केरल के मल्‍लपुरम स्थित एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा करने की प्रक्रिया का नेतृत्‍व किया। गौरतलब है बजट सत्र शुरू होने के साथ ही एक बार फिर तीन तलाक बिल का मुद्दा गरमा गया है। अब सरकार एक तरफ जहां इसे पास कराने में जुट गई है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षियों ने एक बार फिर रोड़ा बनकर राह में खड़े होने की ठान ली है। उनकी नजर में इस बिल में कई खामियां हैं, जिसे सरकार नजरअंदाज कर रही है।

पीएम मोदी ने की विपक्ष से सहयोग की अपील-

हालांकि पीएम मोदी ने भी सोमवार को विपक्ष से अपील की थी कि वे इस बिल को पास होने दें, क्‍योंकि ये मुस्लिम महिलाओं के हित में हैं। संसद में अपने अभिभाषण में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उम्‍मीद जताई थी कि ये बिल जल्‍द पास हो जाएगा। ये मुस्लिम महिलाओं के भले के लिए है, ताकि वे भी एक सम्‍मानित और भयमुक्‍त जिंदगी जी सकें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

इमाम जमिदा ने कहा, महिलाओं के सम्मान के लिए संघर्ष जारी रहेगा | Khabar Digital | Khabar Digital