भारत•

बाधारहित निरन्तर शिपिंग के उद्देश्य से पोर्टर ने सम्पूर्ण भारत में इंटरसिटी कूरियर सर्विस की शुरुआत की

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

बाधारहित निरन्तर शिपिंग के उद्देश्य से पोर्टर ने सम्पूर्ण भारत में इंटरसिटी कूरियर सर्विस की शुरुआत की

भारत की सबसे बड़ी तकनीकी पर आधारित और ऑन-डिमांड लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक, पोर्टर ने अपनी इंटरसिटी कूरियर सर्विस को आरम्भ करने की घोषणा की है। उक्त सर्विस का उद्देश्य देश भर में वस्तुए ट्रांसपोर्ट करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव लाना है। यह तकनीक-सक्षम इंटरसिटी डिलीवरी पेशकश, ग्राहकों की एक विस्तृत श्रृंखला को विश्वसनीय, किफायती और बाधारहित डोरस्टेप पिकअप और डिलीवरी सर्विसेस प्रदान करके लॉजिस्टिक्स परिदृश्य को आसान और सहज बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन ग्राहकों में छोटे और मध्यम आकार के उद्यम, खुदरा व्यवसाय और नियमित उपभोक्ता शामिल हैं।

पोर्टर, इंटरसिटी लॉजिस्टिक्स के लिए एक सहज और संगठित समाधान की आवश्यकता को बखूबी पहचानता है। इस प्रकार, इसकी यह नई सर्विस बिना किसी अतिरिक्त शुल्क या न्यूनतम ऑर्डर आवश्यकताओं के डोरस्टेप पिकअप सुनिश्चित करके अद्वितीय सुविधा प्रदान करती है। शुरुआती रूप से, इस सर्विस की उपलब्धता 20 किलोग्राम तक वजन वाले शिपमेंट्स के लिए है, जो पूरे भारत में मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, सूरत, अहमदाबाद और कोयंबटूर सहित कुल 19,000 से अधिक पिन कोड्स या क्षेत्रों तक तेज़ और सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन प्रदान करती है। आने वाले महीनों में, सभी तरह के व्यवसायों के लिए एक बहुमुखी लॉजिस्टिक्स समाधान के रूप में अपनी उपस्थिति को सुदृढ़ करते हुए, पोर्टर अपनी इंटरसिटी कूरियर क्षमताओं में इजाफा करेगा और साथ ही अन्य भारतीय शहरों में भी अपना विस्तार करेगा।

'मूविंग अ बिलियन ड्रीम्स, वन डिलीवरी एट अ टाइम' के अपने उद्देश्य के साथ पोर्टर, इंटरसिटी ग्राहकों को अनेक शहरों में सामान भेजने में सक्षम बनाता है, ताकि उन्हें वैकल्पिक सर्विस प्रोवाइडर्स की तलाश करने की समस्या से राहत मिल सके। यह सर्विस इंटरसिटी लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री में प्रमुख समस्याओं को संबोधित करती है, जिसमें डोर-टू-डोर पिकअप विकल्पों की कमी और सस्ती एवं विश्वसनीय सर्विसेस की आवश्यकता शामिल है। ग्राहक सिर्फ पोर्टर के उन्नत टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का लाभ ही नहीं उठा सकते हैं, बल्कि ‘डिलीवरी है? हो जायेगा' के आश्वासन के साथ पारदर्शी मूल्यों और समय पर डिलीवरी के साथ एक सुव्यवस्थित अनुभव का आनंद भी ले सकते हैं।
इस घोषणा के बारे में बात करते हुए, श्री उत्तम डिग्गा, सीओओ और सह-संस्थापक, पोर्टर, ने कहा, "हम अपनी नई इंटरसिटी कूरियर सर्विसेस की शुरुआत करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जिसका उद्देश्य लॉजिस्टिक इंडस्ट्री की खामियों को खत्म करना और हमारे मूल्यवान ग्राहकों के लिए बाधा रहित, विश्वसनीय और किफायती समाधान प्रदान करना है। हमने अपनी इंटरसिटी कूरियर सर्विस में कुशलता और निर्बाधता की समान गुणवत्ता स्थापित करने का लक्ष्य साधा है, जैसा कि हम अपने इंट्रासिटी लॉजिस्टिक्स के लिए यह विकसित करने में सक्षम रहे हैं।"

पोर्टर की विश्वसनीयता इंटरसिटी कूरियर सर्विसेस के मूल में निहित है। पोर्टर उन्नत ट्रैकिंग तकनीक और एक सुदृढ़ लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का लाभ उठाते हुए, यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक शिपमेंट को अत्यंत सावधानी से संभाला जाए और समय पर संबंधित गंतव्य तक पहुँचाया जाए। वास्तविक समय के ट्रैकिंग अपडेट और समर्पित ग्राहक सहायता के माध्यम से, प्रत्येक व्यवसाय और ग्राहक के लिए यह जानना निश्चित तौर पर राहत का विषय होता है कि पूरी ट्रांसपोर्टेशन प्रक्रिया के दौरान उनका पैकेज सुरक्षित हाथों में हैं।

पोर्टर की इंटरसिटी कूरियर सर्विसेस की उपलब्धता अब भारत के प्रमुख शहरों में हैं, और ग्राहक यूज़र-फ्रेंडली पोर्टर मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से शिपमेंट्स बुक कर सकते हैं। पोर्टर की इंटरसिटी कूरियर सर्विसेस और इसकी विशेषताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए [ऐप लिंक] को विज़िट करें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी