भारत•

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल 18 और डीजल 35 रुपए प्रति लीटर होगा महंगा!

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल 18 और डीजल 35 रुपए प्रति लीटर होगा महंगा!

Petrol Diesel Price Hike: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर अब भारतीय आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग ने भारतीय सरकारी तेल कंपनियों की नींद उड़ा दी है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, तेल कंपनियों के लिए अब पेट्रोल और डीजल बेचना भारी घाटे का सौदा साबित हो रहा है।

कितना हो रहा है नुकसान?

कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के बावजूद देश में लंबे समय से रिटेल कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। इसका नतीजा यह है कि तेल कंपनियों को प्रति लीटर डीजल पर लगभग 35 रूपए का बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा पेट्रोल की बिक्री पर भी करीब 18 रूपए प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। पिछले महीने तक यह घाटा 2,400 करोड़ प्रतिदिन था, जो एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद फिलहाल 1,600 करोड़ प्रतिदिन के स्तर पर बना हुआ है।

कच्चे तेल का 'कड़वा' सच

साल 2026 की शुरुआत में कच्चे तेल की कीमतें 70 डालर प्रति बैरल तक गिर गई थीं, जिससे राहत की उम्मीद जगी थी। लेकिन मिडिल ईस्ट के ताजा हालातों ने बाजी पलट दी है। वर्तमान में ब्रेंट क्रूड एक बार फिर 100 डालर प्रति बैरल के स्तर को पार कर चुका है। अप्रैल 2022 से कीमतों को स्थिर रखने वाली कंपनियों के लिए अब यह बोझ सहना नामुमकिन होता जा रहा है।

चुनाव के बाद बढ़ेंगे दाम?

मैक्वेरी ग्रुप की ताज़ा रिपोर्ट ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही कीमतों को बढ़ाया जा सकता है। माना जा रहा है कि अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में धीरे-धीरे या एकमुश्त बड़ी बढ़ोत्तरी की जा सकती है। हालांकि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर घाटे को संतुलित करने की कोशिश की है, लेकिन बढ़ता अंतरराष्ट्रीय दबाव इसे और अधिक समय तक रोक नहीं पाएगा।

आम आदमी पर असर

अगर तेल की कीमतों में इजाफा होता है, तो इसका सीधा असर माल ढुलाई और ट्रांसपोर्टेशन पर पड़ेगा, जिससे खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी उछाल आने की संभावना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी