भारत•

संसद के मौजूदा सत्र के बीच NDA संसदीय दल की हुई बैठक, पीएम मोदी ने बैठक को किया संबोधित

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

संसद के मौजूदा सत्र के बीच NDA संसदीय दल की हुई बैठक, पीएम मोदी ने बैठक को किया संबोधित

संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर आज मंगलवार को भी चर्चा होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगे। उनसे पहले एनडीए सरकार के कुछ मंत्री भी बोल सकते हैं। 

पीएम मोदी ने बैठक को किया संबोधित

बताना चाहेंगे इससे पहले संसद के मौजूदा सत्र के बीच मंगलवार को संसद भवन परिसर में एनडीए के संसदीय दल की बैठक हुई। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने बैठक को संबोधित भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पहली बार चुनकर आए सांसदों को अच्छे संसदीय आचरण अपनाने का मंत्र दिया। 

पीएम मोदी ने पहली बार चुनकर आए सांसदों को अच्छे संसदीय आचरण अपनाने का दिया मंत्र 

बैठक के दौरान एनडीए घटक दलों के सांसदों का पीएम मोदी से संवाद हुआ। इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पहली बार चुनकर आए सांसदों को अच्छे संसदीय आचरण को अपनाने का मंत्र दिया है। 

सांसदों को अपने रुचि के अनुसार विकास के नए स्रोतों पर भी कार्य करने का किया आग्रह 

साथ ही उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में स्पष्ट रूप से कहा कि हम देश सेवा के लिए आए हैं और देश सेवा ही हमारे लिए सर्वोपरि है। इसके अलावा पीएम मोदी ने सांसदों को अपने रुचि के
अनुसार विकास के नए स्रोतों पर भी कार्य करने का आग्रह किया है। 

बैठक में ये मंत्री हुए शामिल

बताना चाहेंगे कि लगातार तीसरी बार सरकार बनने के बाद यह पहली बैठक रही। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। साथ ही एनडीए के तमाम घटक दलों के सांसद भी इस बैठक में मौजूद रहे। 

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर चर्चा के लिए लोकसभा में सोमवार को 40 सांसदों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का अनुमोदन किया और पहली बार चुनकर लोकसभा पहुंची सांसद बांसुरी स्वराज ने इस अनुमोदन का समर्थन किया। बीते शुक्रवार को सदन में हंगामे की वजह से चर्चा शुरू नहीं हो पाई थी। वहीं सोमवार को उच्च सदन में 13 सांसदों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर हुई चर्चा में हिस्सा लिया था।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी