भारत•

MP Death Certificate: मध्यप्रदेश में अब मुक्तिधाम में ही मिलेगा मृत्यु प्रमाण-पत्र, CM मोहन यादव के निर्देश

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

MP Death Certificate: मध्यप्रदेश में अब मुक्तिधाम में ही मिलेगा मृत्यु प्रमाण-पत्र, CM मोहन यादव के निर्देश

भोपाल।  मध्यप्रदेश में मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मृत्यु पंजीयन की व्यवस्था सीधे मुक्तिधाम और विश्राम घाटों पर शुरू की जाए।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद मृतक के परिजनों को मृत्यु प्रमाण-पत्र आसानी से उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की बैठक में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान जन्म और मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था की समीक्षा की। इसी दौरान उन्होंने अधिकारियों को नई कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को जरूरी दस्तावेज के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और सेवाएं आसान तरीके से मिल सकें।

15 अगस्त को होगा विकास कार्यों का सोशल ऑडिट

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार 15 अगस्त के मौके पर जिलों में हुए विकास कार्यों का सोशल ऑडिट कराया जाएगा। इससे योजनाओं और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सकेगा।

प्रभारी मंत्री जनता के सामने पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने प्रस्तुत करें। साथ ही जिलों की स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार विकास सूचकांक तय किए जाएं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक, कृषि आधारित और वन क्षेत्रों वाले जिलों के लिए अलग-अलग विकास मानक तैयार किए जाएं। इसके अलावा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में मकान निर्माण के लिए तकनीकी मार्गदर्शन देने के निर्देश भी दिए गए।

ये भी खबर पढ़ें..

https://khabardigital.com/chhattisgarh/chhattisgarh-sai-cabinet-meeting-transfer-policy-decision-today/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP Death Certificate: मध्यप्रदेश में अब मुक्तिधाम में ही मिलेगा मृत्यु प्रमाण-पत्र, CM मोहन यादव के निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital