भारत•

बड़ी खबर : साल 2018 में जमकर होगी बारिश, नहीं पड़ेगा सूखा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

बड़ी खबर : साल 2018 में जमकर होगी बारिश, नहीं पड़ेगा सूखा

नईदिल्ली@रिपोर्ट -धर्मेद्र तिवारी

नई दिल्ली। किसानों के लिए इस बार 2018 का मानसून बहुत ही अच्छा रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार अच्छी बरसात होगी और फसल पैदावार में भी बढ़ोत्तरी होगी। मौसम विभाग के महानिदेशक के जे रमेश ने बताया कि इस वर्ष मानसून के सामान्य रहने की संभावना है। मानसून लम्बी अवधि के 97 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। यह लगातार तीसरा वर्ष होगा जब मानसून सामान्य रहेगा। देश में करीब 45 प्रतिशत सिंचित क्षेत्र है और शेष भूमि पर वर्षा आधारित खेती की जाती है जिसके लिए मानसून का सामान्य रहना बेहद महत्वपूर्ण होगा। 

नहीं पड़ेगा सूखा
मौसम संबंधी पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी कंपनी स्काइमेट ने भी इस साल के मॉनसून का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि 2018 में मॉनूसन सामान्य रह सकता है। स्काइमेट के अनुसार, इस साल सूखा पड़ने की संभावना शून्य फीसदी है। स्काइमेट की ओर से जारी दीर्घावधि मानसून पूवार्नुमान के अनुसार, जून से सितंबर की चार माह की मानसून अवधि में दीर्घावधि औसत 887 मिलीमीटर के मुकाबले इस साल 100 फीसदी बारिश होने का अनुमान है।ॉ

इस साल मानसून सामान्य

आईएमडी ने यह भी कहा कि सीजन के संबंध में साफ तस्वीर जून में ही सामने आएगी, जो कि 1 जून से 30 सितंबर तक चलता है। आईएमडी के डायरेक्टर जर्नल केजी रमेश ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, “भारत में इस साल मानसून सामान्य रहेगा। अनुमान सुझाते हैं कि साल 2018 के दौरान बारिश पूरे देश में औसत ही रहेगी और कुल मिलाकर यह 97 फीसद से आसपास ही रहेगी।”

कृषि क्षेत्र के लिए राहत

मौसम विभाग ने इस साल अच्छी बारिश की संभावना जताई है जो कि देश के कृषि क्षेत्र के लिए एक राहतभरी खबर है। देश के मौसम ने सोमवार को यह घोषणा की है। मौसम विभाग की ओर से की गई इस भविष्यवाणी में लॉन्ग पीरियड एवरेज (एलपीए) में 5 फीसद की प्लस-माइनस की त्रुटि भी शामिल है। 96 से 104 फीसद का आंकड़ा सामान्य मानसून माना जाता है। 

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी