भारत•

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी किसान हितैषी निर्णयों की जानकारी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी किसान हितैषी निर्णयों की जानकारी

खबर डिजिटल/ नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोदी सरकार द्वारा कैबिनेट में स्वीकृत किसान हितैषी निर्णयों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि देश में खाद्य तेलों की आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है।

खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता हेतु बड़ा निर्णय

भारत की खाद्य तेल की आवश्यकता वर्ष 2022-23 में 29.2 मिलियन टन थी, जबकि घरेलू उत्पादन मात्र 12.7 मिलियन टन ही हो पाया। इस कमी को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भरता बढ़ गई थी। इसे समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन की स्थापना की गई है, जिससे खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता प्राप्त हो सके।

कुल लागत और योजना के विवरण

इस मिशन पर कुल 10,103.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके तहत किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने के लिए ICAR (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) द्वारा ब्रीडर सीड्स तैयार किए जाएंगे और इन्हें फ्री में किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए पूरे देश में 600 क्लस्टर बनाए जाएंगे।

21 राज्यों में 347 जिलों का समावेश

इस योजना के अंतर्गत 21 राज्यों के 347 जिलों में, जहाँ ऑइल सीड्स का उत्पादन होता है, विशेष ध्यान दिया जाएगा। किसानों को इन क्लस्टरों में फ्री बीज, ट्रेनिंग, और नई तकनीक का ज्ञान प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अधिक उत्पादन कर सकें। इसके साथ ही किसानों द्वारा उत्पादित तेल की 100% खरीदी की जाएगी।

खेती का विस्तार और बीज भंडारण केंद्र

हर साल 10 लाख हेक्टर भूमि पर खेती की जाएगी और 7 साल में 70 लाख हेक्टर तक का विस्तार होगा।
उन्नत बीजों की कमी को पूरा करने के लिए 65 नए बीज केंद्र और 100 बीज केंद्र बनाए जाएंगे।
50 बीज भंडारण इकाइयां भी बनाई जाएंगी, जिससे बीजों को सुरक्षित रखा जा सके।

फसल विविधिकरण और इंटरक्रॉपिंग

राज्यों में जहां सिर्फ खरीफ की फसल ली जाती है, वहाँ पर इंटरक्रॉपिंग के माध्यम से अलग-अलग फसलों के बीच ऑइल सीड्स की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार किसानों द्वारा उपजाए गए उत्पादों की पूरी खरीद करेगी, जिससे किसानों को बेहतर आय और उत्पादन सुनिश्चित हो सके। यह निर्णय किसानों के हित में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे देश में खाद्य तेल की आयात पर निर्भरता कम होगी और किसानों को अधिक लाभ मिल सकेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी किसान हितैषी निर्णयों की जानकारी | Khabar Digital | Khabar Digital