भारत•

जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसमुख्य समारोह में कलेक्‍टर यादव ने किया ध्वजा रोहण

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसमुख्य समारोह में कलेक्‍टर  यादव ने किया  ध्वजा रोहण

कटनी- (सौरभ श्रीवास्तव) - देश की स्वतंत्रता का पर्व 15 अगस्त को जिले भर में हर्षोल्लास, धूमधाम और उत्साह से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस पर जिले का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड झिंझरी में आयोजित किया गया। जहां भव्य एवं गरिमामय समारोह में कलेक्‍टर श्री दिलीप कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि श्री यादव ने खुली सफेद जिप्सी में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्‍वकर्मा के साथ परेड का निरीक्षण किया। यहां पहली बार मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्‍वतंत्रता दिवस पर संबोधन के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए पुलिस लाइन मैदान में बड़े-बड़े एलईडी स्‍क्रीन लगाये गये थे। सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर किए गए और पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन बजाई। मुख्य अतिथि श्री यादव ने तिरंगे के तीन रंगों के गुब्‍बारे गगन में मुक्त किए। समारोह में सुरक्षा बलों द्वारा आकर्षक और शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। परेड कमांडर प्रशिक्षु डीएसपी शिवा पाठक और सेकेण्‍ड इन कमांडर अंजू लकड़ा के नेतृत्व में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरुष और जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय की एनसीसी गर्ल्स, वार्डस्ले स्कूल गाइड, वार्डस्ले स्कूल स्काउट, सीएम राइज स्कूल के स्काउट एवं गाइड सहित पुलिस बैंड दल, शौर्या दल की प्लाटून शामिल थीं।उत्कृष्ट परेड पर ये हुए पुरस्कृतसमारोह स्थल में प्रदर्शित किए गए परेड के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा दिये गए निर्णय के आधार पर परेड ग्रुप ए में जिला पुलिस बल (पुरूष) को प्रथम, विशेष सशस्‍त्र बल 18वीं बटालियन और जिला पुलिस बल महिला को संयुक्‍त रूप से द्वितीय और नगर सेना कटनी होमगार्ड को तृतीय स्‍थान मिला। वहीं परेड ग्रुप बी में शासकीय कन्‍या महाविद्यालय एनसीसी को प्रथम, वार्डस्‍ले इंग्लिश मीडियम स्‍कूल गाइड को द्वितीय और वार्डस्‍ले इंग्लिश मीडियम स्‍कूल स्‍काउट को तृतीय स्‍थान मिला।आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिस्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा समूह नृत्‍य प्रतियोगिता में वार्डस्‍ले इंग्लिश मीडियम स्‍कूल कटनी को प्रथम स्‍थान, सांदीपनि विद्यालय झिंझरी को द्वितीय स्‍थान और डीपीएस स्‍कूल कटनी को तृतीय स्‍थान मिला।लोकतंत्र सेनानियों का सम्मानस्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्‍टर श्री यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों तथा लोकतंत्र सेनानियों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर कलेक्‍टर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों की कुशलक्षेम जानी।उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारी - कर्मचारी सम्मानितस्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्‍टर श्री यादव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले और शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।शौर्य स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पितस्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के कार्यक्रम के समापन के बाद कलेक्‍टर श्री यादव और पुलिस अधीक्षक श्री विश्‍वकर्मा ने झिंझरी स्थित अमर शहीदों के शौर्य स्मारक में पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों के बलिदान का पुण्य स्मरण किया और कलेक्टर श्री यादव और पुलिस अधीक्षक ने यहां अशोक का पौधा रोपा।ये रहे मौजूदस्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत, अपर कलेक्‍टर साधना परस्‍ते, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहेरिया, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, जिला पंचायत उपाध्‍यक्ष अशोक विश्‍वकर्मा, पीताम्बर टोपनानी, रामरतन पायल सहित पार्षद और बड़ी संख्या में गणमान्य जन मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसमुख्य समारोह में कलेक्‍टर यादव ने किया ध्वजा रोहण | Khabar Digital | Khabar Digital