भारत•

महापौर सूरी ने आन बान और शान के साथ नगरनिगम कार्यालय में किया ध्वजारोहण

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महापौर  सूरी ने  आन बान और शान के साथ नगरनिगम कार्यालय में किया ध्वजारोहण

अमर शहीदों और वीर सेनानियों को किया नमन नागरिकों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

कटनी- (सौरभ श्रीवास्तव )स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने आन बान और शान के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। तथा सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, गोविंद चावला, निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे,पार्षद शकुन्तला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, वंदना यादव, रेखा संजय तिवारी, पूर्व पार्षद पार्वती निषाद, रचना गुप्ता, विजय डब्बू रजक, उपायुक्त शैलेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों की विशेष मौजूदगी रही।ध्वजारोहण पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया जाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत माता की जय सहित देशभक्ति के नारे लगाए गए। महापौर श्रीमती सूरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से हमें यह आज़ादी मिली है, इसलिए हमारा दायित्व है कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए मिलकर कार्य करें। उन्होंने स्वच्छता अभियान में नागरिकों की सहभागिता पर बल दिया और कहा कि सभी मिलकर कटनी को प्रदेश में स्वच्छ नगर के रूप में पहचान दिलाएं।वहीं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने इस वर्ष को नगर निगम के लिए उपलब्धि भरा बताते हुए अधिकारी और कर्मचारियों को इसी तरह ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में उपयुक्त श्री शैलेश गुप्ता द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन पारसनाथ प्रजापति द्वारा किया गया। अंत में उपस्थित सभी जनों को मिष्ठान का वितरण किया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

महापौर सूरी ने आन बान और शान के साथ नगरनिगम कार्यालय में किया ध्वजारोहण | Khabar Digital | Khabar Digital