भारत•

पुलिस ग्राउण्ड झिंझरी में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह कलेक्टर श्री यादव करेंगे ध्वजारोहण

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पुलिस ग्राउण्ड झिंझरी में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह कलेक्टर श्री यादव करेंगे ध्वजारोहण

*कटनी (14 अगस्त )- कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस ग्राउण्ड झिंझरी में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण करेंगे। तदुपरांत प्रातः 9.25 बजे से 9.50 बजे तक मुख्यमंत्री जी के संदेश के वाचन का सीधा प्रसारण होगा। इसके लिए झिंझरी पुलिस मैदान में दर्शकों की सहज दृष्टव्यता के नज़रिए से कई स्थानों पर एल ई डी टीवी लगाये गये हैं। यहां मार्च पास्ट और देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही कलेक्टर श्री यादव शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी करेंगे।*जनपद पंचायतों में अध्यक्ष करेंगे ध्वजारोहण*मुख्य समारोह के साथ ही जिले भर में आजादी के पर्व पर ध्वजारोहण के साथ ही देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायतों में जनपद अध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे। साथ ही ग्राम पंचायतों में सरपंच ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा नगर परिषदों में अध्यक्ष और नगर निगम में महापौर ध्वजारोहण करेंगे।*शालाओं में विशेष भोज का होगा आयोजन*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत शालाओं में विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। छात्रों को पीएम पोषण योजनांन्तर्गत विशेष भोज में सब्जी, पूरी, खीर या सब्जी, पूरी हलवा और इसके साथ लड्डू का वितरण किया जाएगा। भोजन को स्वच्छ स्थान पर शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

पुलिस ग्राउण्ड झिंझरी में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह कलेक्टर श्री यादव करेंगे ध्वजारोहण | Khabar Digital | Khabar Digital