भारत•

झमाझम बारिश के बीच फारेस्‍टर प्‍ले ग्राउंड से निकली भव्‍य तिरंगा यात्रा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

झमाझम बारिश के बीच    फारेस्‍टर प्‍ले ग्राउंड से निकली भव्‍य तिरंगा यात्रा

कटनी ( सौरभ श्रीवास्तव) – हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्‍छता: स्‍वतंत्रता का उत्‍सव, स्‍वच्‍छता के संग अभियान के तहत बुधवार को फारेस्‍टर प्‍ले ग्राउंड पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय स्‍टेडियम पूरी तरह तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया, जहां तिरंगा पदयात्रा में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के हौसले और उत्‍साह को यहां हो रही झमाझम बारिश भी डिगा नहीं सकी और अंतत: झमाझम बारिश को बौना साबित कर हजारों छात्र-छात्राओं, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों व शासकीय कर्मी ने तिरंगा पदयात्रा में शामिल हुये।तिरंगा पद यात्रा का शुभारंभ प्रदेश के परिवहन एवं स्‍कूल शिक्षा मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह और खजुराहो सांसद श्री विष्‍णुदत्‍त शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक मुड़वारा श्री संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत, वनमंडलाधिकारी गौरव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता, निगमायुक्त नीलेश दुबे, मेयर इन काउन्सिल सदस्य सुभाष साहू, बीना संजू बैनर्जी, पार्षद शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, महामंत्री सुनील उपाध्याय, सुरेश सोनी, रौनक खंडेलवाल, आशीष गुप्ता, पर्यावरणविद् एवं मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह सहित बड़ी संख्‍या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारियों, नागरिकों, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संगठनों, विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं और गण्‍मान्य प्रबुद्धजनों की मौजूदगी रही। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पंडित दीनदयाल स्‍टेडियम फारेस्टर प्ले ग्राउंड से किया गया। यह यात्रा एसबीआई तिराहा, थाना तिराहा (अहिंसा तिराहा), गांधी द्वार, जैन मंदिर, खेरमाई मंदिर, घंटाघर, किराना बाजार, सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, सुभाष चैक, यूनियन बैंक चैराहा, मोहन टॉकीज रोड एवं इंद्र पैलेस होटल से होते हुए वापस फारेस्टेर ग्राउंड पहुंची जहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।विशाल एवं भव्‍य तिरंगा यात्रा के दौरान उमड़े जनसैलाब से समूचा शहर तिरंगामय रहा। जहां हाथों में लहराते तिरंगों के बीच भारत माता और अमर शहीदों के गगनभेदी नारों ने पूरे वातावरण को देश प्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। तिरंगा यात्रा में सहभागियों के हौसले और उत्‍साह के आगे बारिश भी बौनी साबित हुई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

झमाझम बारिश के बीच फारेस्‍टर प्‍ले ग्राउंड से निकली भव्‍य तिरंगा यात्रा | Khabar Digital | Khabar Digital