भारत•

डेंगू-मलेरिया की रोकथाम हेतु नगर निगम द्वारा दवा छिड़काव अभियान शुरूसंक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम सजक

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

डेंगू-मलेरिया की रोकथाम हेतु नगर निगम द्वारा दवा छिड़काव अभियान शुरूसंक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम सजक

कटनी(सौरभ श्रीवास्तव) - नगर निगम कटनी द्वारा वर्षा ऋतु में डेंगू एवं मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर दवा छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है। विगत दो तीन दिवस से वर्षा नहीं होने के कारण संक्रमित बीमारियों के प्रसार की संभावना को देखते हुए यह अभियान सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा की टीम द्वारा अभियान चलाकर नगर के विभिन्न वार्डों की नालियों, जलभराव वाले क्षेत्रों, बस्तियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव निरंतर किया जा रहा है। साथ ही फॉगिंग मशीन के माध्यम से भी धुएँ का छिड़काव कर मच्छरों को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। महापौर श्रीमती प्रीति सूरी एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने बताया कि नगर निगम संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए पूरी तरह से सजग है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने आसपास पानी एकत्र न होने दें, कूलर, टंकियों की समय-समय पर सफाई करें तथा सफाई कर्मचारियों को सहयोग दें। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि क्षेत्रीय स्वास्थ्य निरीक्षकों की निगरानी में नगर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर निगम का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से शहर को मच्छर जनित बीमारियों से मुक्त रखा जाकर नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

डेंगू-मलेरिया की रोकथाम हेतु नगर निगम द्वारा दवा छिड़काव अभियान शुरूसंक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम सजक | Khabar Digital | Khabar Digital