भारत•

आचार्य कृपलानी वार्ड माधव नगर में लगभग 15 लाख की लागत से विभिन्न स्थानों में होंगे विकास कार्य

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

आचार्य कृपलानी वार्ड माधव नगर में लगभग 15 लाख की लागत से विभिन्न स्थानों में होंगे विकास कार्य

कटनी /सौरभ श्रीवास्तव -नगर के उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर के नागरिकों को सुलभ जल निकासी के साथ बेहतर आवागमन मुहैया कराने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी,स्थानीय पार्षद ईश्वर बहरानी,एमआईसी सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ आचार्य कृपलानी वार्ड कैरिन लाइन में लगभग 15 लाख की लागत से होने जा रहे विकास कार्यों का भूमिपूजन वार्ड के वरिष्ठ नागरिक देवीदास तुलसियानी व श्याम आहूजा से संपन्न कराया।भूमिपूजन के अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष शिब्बू साहू,डॉ रमेश सोनी,पार्षद शकुन्तला सोनी,पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।*वार्ड में यहाँ होंगे विकास कार्य*आचार्य कृपलानी वार्ड में होने जा रहे विकास कार्यों को गति देने हेतु लगभग 4 लाख 30 हजार की लागत से विभिन्न स्थानों में सी.सी. नाली निर्माण कार्य होगा। वहीं लगभग 7 लाख 80 हजार की लागत से कैरिन लाईन स्कूल के पास पेवर ब्लाक फ्लोरिंग का कार्य किया जाएगा। इसी क्रम में लगभग 3 लाख की लागत से नारायण जगवानी के घर से इंद्रलाल रावलानी के घर तक भी पेवर ब्लाक फ्‌लोरिंग कार्य किया जाकर वार्ड वासियों को सुविधा प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि वे शहर के सर्वांगीण विकास के लिये सदैव संकल्पित रहेंगी तथा आमजन से जुड़ी प्रत्येक छोटी-बड़ी समस्याओं का निदान भी अवश्य किया जाएगा इसके साथ ही स्वच्छता को लेकर भी शहर में निरंतर विशेष प्रयास योजनाबद्ध रूप से किए जा रहे है,प्रशासन और जनसहभागिता से शहर को उच्च पायदान में लाने के क्रम में हम निरंतर सफलता हासिल करेंगे।इसके साथ ही उन्होंने वार्ड में होने जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता हेतु नागरिकों को आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिकायत या लापरवाही नहीं बरती जाएगी । इस दौरान वार्ड के नागरिक रामचंद्र मूलवानी,पप्पू आडवानी,संजय ननवानी,मनोहर लाल बहरानी,सोनू रूपचंदानी,हरीश आहूजा सहित अन्य क्षेत्रीय जनों की मौजूदगी रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

आचार्य कृपलानी वार्ड माधव नगर में लगभग 15 लाख की लागत से विभिन्न स्थानों में होंगे विकास कार्य | Khabar Digital | Khabar Digital