भारत•

Post Office Service: डाकघर नहीं रहा चिट्ठियां भेजने का पुलिंदा... कई सेवाओं के जरिए बनाया बड़ा नेटवर्क

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Post Office Service: डाकघर नहीं रहा चिट्ठियां भेजने का पुलिंदा... कई सेवाओं के जरिए बनाया बड़ा नेटवर्क

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ भारत में डाकघर अब केवल चिट्ठियां पहुंचाने वाली पारंपरिक व्यवस्था तक सीमित नहीं है। देशभर में फैले व्यापक नेटवर्क और ग्रामीण व छोटे शहरों तक मजबूत पहुंच के चलते इंडिया पोस्ट डिजिटल अर्थव्यवस्था, ई-कॉमर्स, वित्तीय समावेशन और नागरिक सेवाओं का महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है। डाक विभाग को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप छह प्रमुख क्षेत्रों में पुनर्गठित किया गया है। इनमें मेल, पार्सल, अंतरराष्ट्रीय डाक, डाक जीवन बीमा, वित्तीय सेवाएं और नागरिक-केंद्रित सेवाएं शामिल हैं। इस बदलाव का उद्देश्य डाकघर के पारंपरिक स्वरूप को आधुनिक सेवाओं के साथ जोड़ना है।

डिजिटल और ई-कॉमर्स में बढ़ रही भूमिका
ई-कॉमर्स के विस्तार के साथ पार्सल और लॉजिस्टिक्स सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में इंडिया पोस्ट अपने व्यापक नेटवर्क के जरिए देश के दूरदराज क्षेत्रों को भी डिजिटल और ई-कॉमर्स अर्थव्यवस्था से जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है।

वित्तीय समावेशन पर भी जोर
डाकघरों के माध्यम से वित्तीय सेवाओं की पहुंच उन क्षेत्रों तक भी बनाई जा रही है, जहां बैंकिंग सुविधाएं सीमित हैं। ग्रामीण और छोटे शहरों में डाक नेटवर्क की मौजूदगी वित्तीय समावेशन के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

चुनाव आयोग पर बरसे दिग्विजय सिंह… कहा – बीजेपी के संगठन की तरह काम कर रहा इलेक्शन कमीशन

तकनीक और नेटवर्क को किया जा रहा मजबूत
डाक विभाग के आधुनिकीकरण में केवल सेवाओं के विस्तार पर ही नहीं, बल्कि तकनीक, नेटवर्क, मार्केटिंग, मानव संसाधन और प्रशिक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने के साथ नागरिकों को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

दूरदराज इलाकों तक आधुनिक सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य
सरकार डाकघरों के व्यापक नेटवर्क और उनके प्रति नागरिकों के भरोसे का उपयोग आधुनिक सेवाओं को देश के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए करना चाहती है। इस बदलाव के साथ डाकघर की भूमिका पारंपरिक डाक व्यवस्था से आगे बढ़कर डिजिटल, वित्तीय, लॉजिस्टिक्स और नागरिक सेवाओं के एक व्यापक केंद्र के रूप में विकसित हो रही है।

6,500 रुपये में ‘गरबा पार्टनर ऑन रेंट’! इन्फ्लुएंसर्स के ये पैकेज दे रहे हैं साइबर ठगों को बढ़ावा?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार
मध्यप्रदेश

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस