भारत•

Weather News: 29 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में चलेगी 70 km/h की रफ्तार से हवाएं

A
Asha Sharma

0 बार पढ़ा गया

Weather News: 29 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में चलेगी 70 km/h की रफ्तार से हवाएं

देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो भारी बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान का दौर शुरू होने की आशंका जताई गई है. 29 से 31 अक्टूबर के बीच उत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा.

पहाड़ी और मैदानी राज्यों का हाल: 29 से 31 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. उत्तराखंड में भी इस अवधि में बारिश के आसार हैं, जबकि 30 अक्टूबर को राज्य के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी राजस्थान में 29 और 30 अक्टूबर को, तो पश्चिमी राजस्थान में 30 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान पूरे राजस्थान में धूल भरी और तेज हवाएं चल सकती हैं. सप्ताह के अंत तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बारिश और मौसम में ठंडक बढ़ने की उम्मीद है.

झारखंड, बिहार और ओडिशा में कैसा रहेगा मौसम: मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में मंगलवार से ही बारिश की गतिविधियां जोर पकड़ सकती हैं. 27 से 30 अक्टूबर के बीच राज्य के बड़े हिस्से में बारिश का असर देखने को मिलेगा. 27 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश, तो 28 अक्टूबर को मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है. 28 अक्टूबर के दिन ओडिशा में हवाएं काफी खतरनाक रूप ले सकती हैं, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार छू सकती हैं. आंधी और बिजली गिरने को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश