भारत•

IIT Baba Marries: IIT बाबा अभय सिंह ने इंजीनियर से रचाई शादी

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

IIT Baba Marries: IIT बाबा अभय सिंह ने इंजीनियर से रचाई शादी

IIT Baba Marries: सोशल मीडिया पर IIT बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए है। हालांकि, इस बार सुर्खियां उनके प्रवचनों को लेकर नहीं, बल्कि उनके निजी जीवन के एक बड़े बदलाव को लेकर हैं। अभय सिंह ने शादी रचाकर अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर दी है।

मंदिर में लिए फेरे

मिली जानकारी के अनुसार, अभय सिंह ने इसी साल महाशिवरात्रि पर हिमाचल प्रदेश के एक प्राचीन मंदिर में रीति-रिवाजों के साथ शादी की और इसके बाद कोर्ट मैरिज भी की। IIT बाबा की पत्नी का नाम प्रतीका बताया जा रहा है। प्रतीका पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और मूल रूप से कर्नाटक के बेंगलुरु की रहने वाली हैं। एक तरफ IIT से शिक्षित होकर अध्यात्म की राह चुनने वाले अभय सिंह और दूसरी तरफ बेंगलुरु की टेक-इंजीनियर प्रतीका।

शादी को लेकर की चर्चाएं

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अभय सिंह की शादी को लेकर इंटरनेट पर कई तरह की चर्चाएं थीं। हाल ही में सामने आई तस्वीरों ने इन खबरों की पुष्टि कर दी है। एक तस्वीर में अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ हाथ में तिरंगा थामे नजर आ रहे हैं। प्रतीका के माथे पर सिंदूर ने उनकी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है।

अब कहां है यह जोड़ा?

शादी के बाद अभय सिंह और प्रतीका ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला को अपना नया ठिकाना बनाया है। बताया जा रहा है कि यह दंपत्ति आने वाले समय में साथ मिलकर आध्यात्मिक और सामाजिक उत्थान के कार्यों को आगे बढ़ाएगा। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक इस नई शुरुआत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

IIT Baba Marries: IIT बाबा अभय सिंह ने इंजीनियर से रचाई शादी | Khabar Digital | Khabar Digital