भारत•

LIC Scheme: अगर आप है 10वीं पास, तो LIC देगा आपको हर महीने इतने रुपए

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

LIC Scheme: अगर आप है 10वीं पास, तो LIC देगा आपको हर महीने इतने रुपए

LIC Scheme: महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में LIC ने एक बड़ा कदम उठाया है। एलआईसी की इस योजना का नाम LIC बीमा सखी योजना है। LIC इस योजना के तहत देश की कम पढ़ी-लिखी महिलाओं को आजीविका कमाने और सीधे एलआईसी जैसे ब्रांड के साथ जुड़कर काम करने का मौका दे रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना का फोकस ग्रामीण अंचलों और छोटे कस्बों की महिलाओं और युवतियों को वित्तीय रूप से मजबूत करना है।

10वीं पास को भी मौका

आमतौर पर बड़ी कंपनियों में नौकरी के लिए बड़ी डिग्री की आवश्यकता होती है, लेकिन एलआईसी ने इसके नियम बिल्कुल ही अलग रखे है। इस योजना से जुड़ने के लिए महिला आवेदक की न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

कमाई का डबल फॉर्मूला

बीमा सखी योजना में शुरुआत करने वाली महिलाओं को आर्थिक तंगी न हो, इसके लिए एलआईसी पहले तीन सालों तक एक निश्चित मासिक वेतन प्रदान करती है। पहले साल हर महीने 7000 रूपए, दूसरे साल 6000 और
तीसरे साल 5000 रूपए वेतन के रूप में मिलेंगे।

मिलेगा आकर्षक कमीशन

अगर कोई बीमा सखी दिए गए तय पॉलिसी टारगेट को पूरा करती है या नई एलआईसी नीतियां बेचती है, तो उसे नियमों के मुताबिक आकर्षक कमीशन अलग से दिया जाता है। यानी जैसे-जैसे आपका काम बढ़ेगा, आपकी मासिक आय हजारों से लाखों में पहुंच सकती है।

फ्री में मिलेगी ट्रेनिंग

चयनित महिलाओं को फील्ड में काम करने के दौरान कोई परेशानी न आए, इसके लिए एलआईसी की तरफ से बिल्कुल मुफ्त ट्रेनिंग दी जाती है। इस 3 साल की ट्रेनिंग और अनुभव को हासिल करने के बाद महिलाएं जीवन भर के लिए एलआईसी की अधिकृत एजेंट के रूप में अपना भविष्य संवार सकती हैं।

ये नहीं कर सकते आवेदन

ध्यान रहे कि इस योजना के तहत एलआईसी के वर्तमान कर्मचारियों या पहले से सक्रिय एलआईसी एजेंटों के सगे परिवार के सदस्यों को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक महिला उम्मीदवार एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में अपना फॉर्म सबमिट कर सकती हैं। आवेदन करते समय आपके पास आयु प्रमाण पत्र, निवास का प्रमाण और 10वीं की अंकसूची का होना जरूरी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

LIC Scheme: अगर आप है 10वीं पास, तो LIC देगा आपको हर महीने इतने रुपए | Khabar Digital | Khabar Digital