भारत•

FASTag Payments Mandatory: अब कैश नहीं चलेगा! बिना FASTag फंस जाएंगे मुसीबत में

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

FASTag Payments Mandatory: अब कैश नहीं चलेगा! बिना FASTag फंस जाएंगे मुसीबत में

देशभर के नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए 10 अप्रैल से एक बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है. अब टोल प्लाजा पर कैश से भुगतान करने की सुविधा पूरी तरह खत्म कर दी जाएगी और FASTag ही भुगतान का मुख्य तरीका होगा. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में साफ कर दिया है कि टोल बूथ पर अब नकद राशि स्वीकार नहीं की जाएगी.

अब टोल टैक्स पर नहीं चलेगा कैश

सरकार के इस फैसले का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों को कम करना और वाहनों की आवाजाही को तेज व सुगम बनाना है. अक्सर देखा जाता था कि कैश पेमेंट की वजह से टोल पर काफी समय बर्बाद होता है, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है. FASTag के जरिए भुगतान होने पर यह प्रक्रिया ऑटोमैटिक हो जाती है और वाहन बिना रुके आगे बढ़ सकते हैं. हाल ही में जारी एक गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक, जिन वाहनों में वैध FASTag नहीं होगा, उनके लिए भी एक विकल्प रखा गया है. ऐसे वाहन चालक UPI के माध्यम से टोल का भुगतान कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें अतिरिक्त शुल्क देना होगा. UPI से भुगतान करने पर लागू टोल फीस का 1.25 गुना यानी 25 प्रतिशत ज्यादा रकम चुकानी पड़ेगी. इसका मतलब साफ है कि बिना FASTag के यात्रा करना अब महंगा पड़ेगा.

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद FASTag को डिफॉल्ट पेमेंट सिस्टम के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा. वहीं UPI को केवल बैकअप विकल्प के तौर पर रखा गया है, ताकि किसी आपात स्थिति में लोग भुगतान कर सकें. हालांकि सरकार का फोकस यही है कि ज्यादा से ज्यादा वाहन FASTag का उपयोग करें और डिजिटल पेमेंट सिस्टम को अपनाएं. FASTag पहले से ही देशभर में लागू है और इसे रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन तकनीक पर आधारित बनाया गया है. यह सीधे वाहन के विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है और टोल प्लाजा पर लगे सेंसर इसे स्कैन करके खाते से पैसे काट लेते हैं. इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि ईंधन की खपत भी कम होती है. सरकार का मानना है कि इस कदम से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा और पारदर्शिता भी बढ़ेगी. साथ ही टोल कलेक्शन की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और आसान हो जाएगी. आने वाले समय में यह बदलाव हाईवे यात्रा को और ज्यादा सुविधाजनक बना सकता है, बशर्ते वाहन चालक समय रहते FASTag को अपनाएं और उसे सक्रिय रखें.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

FASTag Payments Mandatory: अब कैश नहीं चलेगा! बिना FASTag फंस जाएंगे मुसीबत में | Khabar Digital | Khabar Digital