भारत•

हार मानने को तैयार नहीं ममता, लेकिन भाजपा को दी जीत का बधाई

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

हार मानने को तैयार नहीं ममता, लेकिन भाजपा को दी जीत का बधाई

तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बीच ट्वीट कर सभी को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया, सभी जीतने वालों को बधाई, लेकिन सभी हारने वाले हारे नहीं हैं. हम हार की विस्तृत व्याख्या करेंगे, जिसके बाद नतीजों को लेकर अपनी राय सामने रखेंगे. उन्होंने कहा कि काउंटिंग जारी है, प्रक्रिया पूरी होने के बाद VVPAT मशीन से मिलान होने का इंतजार करें.

बता दें, पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं. 2014 के चुनाव में TMC 34 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी केवल 2 सीटों पर जीत पाई थी. इस चुनाव में यहां बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. बीजेपी यहां 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है.

शुरुआती रुझान में TMC को 44.61 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी को 38.99 फीसदी वोट मिले हैं. माकपा और कांग्रेस ने क्रमश: 6.66 प्रतिशत और 5.44 प्रतिशत मत हासिल किए हैं. निवर्तमान 16वीं लोकसभा में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पास 34 सीट और भाजपा के पास केवल दो सीट हैं. ऐसे में 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में 16 सीटों पर बढ़त के साथ भाजपा काफी शानदार प्रदर्शन करती प्रतीत हो रही है.

केंद्रीय मंत्री एवं आसनसोल से भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो तृणमूल कांग्रेस की मुनमुन सेन से 54,984 मतों से आगे चल रहे हैं. बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार एस एस अहलूवालिया तृणमूल कांग्रेस की मुमताज संघमिता से 23,444 मतों से आगे हैं. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर सीट पर 50931 मतों से आगे हैं. वह इस सीट से मौजूदा सांसद भी हैं. मेदिनीपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष तृणमूल कांग्रेस के मानस रंजन भुनिया से केवल 253 मतों से आगे हैं.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी