खबर डिजिटल : कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोग सहम गए. भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में रहा और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई.
कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई. झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी में लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में रहा. भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक ही रहे. भूकंप का असर ऊंची इमारतों में ज्याना महसूस किया गया.
शहर के कई हिस्सों में लोगों ने फर्नीचर और छत के पंखों के हिलने की जानकारी दी. कई दफ्तरों में कर्मचारियों ने भूकंप की तीव्रता भांपते ही परिसर खाली कर दिए और खुले स्थानों पर जमा हो गए. कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें भूकंप के बाद लोग खुली जगह पर जमा नजर आए.







