भारत•

जूनियर ऑडिटर के घर, से 1 किलो सोना, डायमंड ज्वेली समेत करोड़ों के दस्तावेज बरामद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जूनियर ऑडिटर के घर, से 1 किलो सोना, डायमंड ज्वेली समेत करोड़ों के दस्तावेज बरामद

भोपाल : लोकायुक्त ने तकनीकी शिक्षा संचालनालय में पदस्थ जूनियर आॅडिटर रमेश हिंगोरानी के घर सहित आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह हिंगोरानी के बैरागढ़ स्थित लक्ष्मण नगर आवास समेत 6 ठिकानों पर पर छापेमारी की। इस दौरान कैश, गोल्ड सहित करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं। लोकायुक्त से मिली जानकारी के मुताबिक रमेश हिंगोरानी जो कि सहायक ग्रेड वन के पद पर तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री मेधावी योजना के श्यामला हिल्स स्थित कार्यालय में वर्तमान में पदस्थ हैं और उन पर जूनियर आॅडिटर का प्रभार है।

पिछले दिनों इनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। प्रारंभिक जांच के बाद आय से अधिक संपत्ति का मामला पाया गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (2) सह पठित धारा 13(1) के अंतर्गत प्रकरण पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।

82 हजार महीने की सैलरी और इतनी संपत्ति

विवेचना के दौरान बुधवार सुबह हिंगोरानी के दो आवासों सहित ,उनके एवं उनके दो बेटों के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों सहित 6 स्थानो पर सर्च की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। छापे के दौरान एक किलो से अधिक गोल्ड, डायमंड की ज्वेलरी , दो मकान, तीन स्कूल सहित प्रॉपर्टी के अन्य दस्तावेज मिले। साथ ही क्रेटा, स्कॉर्पियो सहित चार लग्जरी वाहन और पांच दो पहिया वाहन भी मिले हैं। जांच में पता चला है कि इनको विभाग से 82 हजार मासिक सैलरी मिल रही थी। ऑडिटर से बड़ी मात्रा में कैसे संपत्ति अर्जित की इसकी जांच की जा रही है।

संपत्ति का आकलन कर रहे

लोकायुक्त को असिस्टेंट ग्रेड वन तकनीकि शिक्षा रमेश हिंगोरानी के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया। असिस्टेट ग्रेड वन हिंगोरानी के आवास सहित अन्य 6 ठिकानों पर सर्चिग की गई। इस दौरान कैश, गोल्ड सहित अन्य प्रापर्टी के दस्तावेज मिले है। अभी संपत्ति की कीमत का आकलन किया जा रहा है।

प्रेरणा स्कूल में मिली पिस्टल

लोकायुक्त को छापे के दौरान 10 से अधिक बैंकों में खाते की जानकारी मिली है। लोकायुक्त बैंक पास बुक के आधार पर बैक बैलेंस की जांच कर रही है। वहीं स्टॉक मार्केट में निवेश के दस्तावेज भी मिले हैं। लोकायुक्त की एक टीम ने गांधी नगर स्थित हिंगोरानी के बेटे के नाम से पंजीकृत स्कूल प्रेरणा किरण में सर्च किया । इस दौरान देसी पिस्टल बरामद हुई जिसके संबंध में कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। लोकायुक्त ने गांधी नगर थाने को मामले की सूचना दी। गांधी नगर थाने में अपराध क्रमांक 288/24 आयुध अधिनियम का नीलेश हिंगरोनी के विरुद्ध मामला कायम कर विवेचना में लिया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

जूनियर ऑडिटर के घर, से 1 किलो सोना, डायमंड ज्वेली समेत करोड़ों के दस्तावेज बरामद | Khabar Digital | Khabar Digital