भारत•

IPS Officer salary: IPS अधिकारी को मिलती है इतनी सैलरी, क्या आप जानते है?

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

IPS Officer salary: IPS अधिकारी को मिलती है इतनी सैलरी, क्या आप जानते है?

IPS Officer salary: भारत में संघ लोक सेवा आयोग UPSC की परीक्षा पास कर IPS बनना लाखों युवाओं का सपना होता है। यह पद न केवल समाज में पावर और प्रतिष्ठा का प्रतीक है, बल्कि इसमें मिलने वाला वेतन और सुविधाएं भी इसे देश की सबसे आकर्षक नौकरियों में से एक बनाती हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि एक आईपीएस अधिकारी की शुरुआती सैलरी कितनी होती है और प्रमोशन के साथ यह कहां तक पहुंचती है… आइए आपको बताते है।

शुरुआती वेतन

7वें वेतन आयोग के नियमों के अनुसार, एक आईपीएस अधिकारी की बेसिक सैलरी 56,100 प्रति माह होती है। शुरुआती दौर में अधिकारी को DSP या ACP के पद पर तैनात किया जाता है।

इन-हैंड सैलरी

ध्यान रहे कि 56,100 केवल मूल वेतन है। इसमें महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और यात्रा भत्ता जैसे कई अन्य भत्ते जुड़ते हैं, जिसके बाद हाथ में आने वाली कुल सैलरी इससे काफी ज्यादा हो जाती है।

2.25 लाख तक पहुंचता है वेतन

जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता है और पदोन्नति होती है, आईपीएस अधिकारियों का वेतनमान भी बढ़ता जाता है।

सैलरी के अलावा मिलने वाली शाही सुविधाएं

एक आईपीएस अधिकारी को मिलने वाली सुविधाएं उन्हें किसी भी कॉर्पोरेट जॉब से कहीं बेहतर स्थिति में रखती हैं। पोस्टिंग वाले क्षेत्र में अधिकारी को सुरक्षित और सरकारी आवास दिया जाता है। वरिष्ठता के आधार पर अधिकारी को ड्राइवर के साथ सरकारी वाहन, सुरक्षा गार्ड और घरेलू सहायक की सुविधा मिलती है। अधिकारी और उनके पूरे परिवार के इलाज का खर्च पूरी तरह सरकार उठाती है। बढ़ती महंगाई को संतुलित करने के लिए साल में दो बार डीए बढ़ाया जाता है। आधिकारिक दौरों और यात्राओं का पूरा खर्च विभाग द्वारा वहन किया जाता है। बिजली, फोन और इंटरनेट बिलों में छूट के साथ-साथ रिटायरमेंट के बाद आजीवन पेंशन और ग्रेच्युटी के लाभ मिलते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

IPS Officer salary: IPS अधिकारी को मिलती है इतनी सैलरी, क्या आप जानते है? | Khabar Digital | Khabar Digital