भारत•

​दिवाली-दशहरा पर घर जाना हुआ आसान! रेलवे चलाने जा रहा 102 स्पेशल ट्रेनें, 27 सितंबर से बुकिंग शुरू

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

​दिवाली-दशहरा पर घर जाना हुआ आसान! रेलवे चलाने जा रहा 102 स्पेशल ट्रेनें, 27 सितंबर से बुकिंग शुरू

त्योहारी सीजन में अपने घर जाने की योजना बना रहे रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल ने दशहरा और दिवाली पर होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 102 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. ये विशेष ट्रेनें मुंबई, चेन्नई, लातूर, कोल्हापुर और कलबुर्गी जैसे प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ेंगी, जिससे लाखों यात्रियों का सफर सुगम हो सकेगा.

जानिए किन रूटों पर चलेंगी ट्रेनें और क्या रहेगी टाइमिंग

रेलवे द्वारा घोषित शेड्यूल के अनुसार, विभिन्न रूटों पर ट्रेनों का संचालन अक्टूबर से नवंबर के बीच किया जाएगा:

  • मुंबई-चेन्नई बीच (स्पेशल): CSMT मुंबई से हर बुधवार (14 अक्टूबर से 18 नवंबर) को रात 00:35 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 23:30 बजे पहुंचेगी. वापसी में चेन्नई बीच से हर गुरुवार (15 अक्टूबर से 19 नवंबर) सुबह 04:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 04:00 बजे मुंबई पहुंचेगी. यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, रायचूर और रेणिगुंटा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.
  • मुंबई-लातूर (स्पेशल): CSMT मुंबई से हर मंगलवार और गुरुवार (13 अक्टूबर से 24 नवंबर) रात 00:35 बजे रवाना होगी और सुबह 11:40 बजे लातूर पहुंचेगी. लातूर से वापसी में यह दोपहर 16:30 बजे चलकर अगले दिन तड़के 04:10 बजे मुंबई पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, पुणे, धाराशिव और हरंगुल में ठहरेगी.
  • कोल्हापुर-कलबुर्गी (स्पेशल): यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन (10 अक्टूबर से 15 नवंबर) चलेगी. कोल्हापुर से सुबह 06:10 बजे निकलकर शाम 16:10 बजे कलबुर्गी पहुंचेगी. वापसी में कलबुर्गी से शाम 18:10 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 05:40 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी. इसके मुख्य ठहराव मिरज, पंढरपुर, कुर्दुवाड़ी और सोलापुर हैं.

टिकट बुकिंग 27 सितंबर से शुरू, ऐसे कराएं रिजर्वेशन

इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग 27 सितंबर 2026 से शुरू हो रही है. यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट, RailOne ऐप या नजदीकी रेलवे आरक्षण केंद्र से अपना टिकट बुक कर सकते हैं. त्योहारों के समय ट्रेनों में तेजी से सीटें भरती हैं, इसलिए रेलवे ने यात्रियों को समय रहते बुकिंग कराने की सलाह दी है. इन ट्रेनों पर स्पेशल शुल्क लागू होगा और यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप के जरिए ट्रेन की लाइव लोकेशन भी चेक कर सकते हैं.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

​दिवाली-दशहरा पर घर जाना हुआ आसान! रेलवे चलाने जा रहा 102 स्पेशल ट्रेनें, 27 सितंबर से बुकिंग शुरू | Khabar Digital | Khabar Digital