भारत•

दिल्ली-NCR में बदला मौसम,आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

दिल्ली-NCR में बदला मौसम,आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट!

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ दिल्ली, नोएडा समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मौसम ने करवट ले ली है। कई इलाकों में धूल भरी तेज हवाएं चल रही हैं, जबकि आसमान में काले बादलों का डेरा है। मौसम के इस बदलाव के बीच दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही गरज-चमक, आकाशीय बिजली और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के भी आसार हैं। मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई देने लगा है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य औसत से 3.7 डिग्री अधिक रहा। हालांकि, बारिश और तेज हवाओं के कारण आने वाले समय में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दोपहर और शाम के दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कुछ स्थानों पर तेज आंधी की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। रात के समय भी बारिश और आंधी-तूफान का एक और दौर देखने को मिल सकता है। वहीं, कुछ इलाकों में ओले गिरने की आशंका भी जताई गई है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा उत्तर भारत का मौसम
उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादल छाए रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। दिल्ली-NCR में भी इसके प्रभाव से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Union Cabinet Decision: NSAP 5 वर्षों के लिए जारी रखने की मंजूरी, दिव्यांगजन पेंशन के नियमों में बदलाव

शुक्रवार को भी छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में शुक्रवार को भी मौसम का बदला हुआ मिजाज बरकरार रहने की संभावना है। सुबह से दोपहर तक कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बिजली कड़कने की आशंका भी है।मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कितना है?
मौसम में बदलाव के बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी चर्चा में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 165 दर्ज किया गया। यह स्तर मध्यम श्रेणी में आता है। हालांकि, दिवाली नजदीक आने के साथ राजधानी में प्रदूषण बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम के साथ-साथ वायु गुणवत्ता पर भी नजर रखना महत्वपूर्ण होगा।

Gutkha Ban: अब इस राज्य में नहीं बिकेगा गुटखा और पान मसाला, सरकार के इस आदेश से मचा हड़कंप

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी