भारत•
दतिया उपचुनाव: मंत्री राकेश सिंह का बड़ा दावा, बोले- भाजपा की होगी जीत, विकास के नाम पर मांगेंगे जनादेश
Business Desk
0 बार पढ़ा गया

भोपाल/खबर डिजिटल/ आगामी दतिया उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जीत का किया दावा मीडिया से बात करते हुए मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। जनता पूरी तरह से सरकार के साथ है और उपचुनाव में भाजपा निश्चित रूप से जीत हासिल करेगी
मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जब विपक्ष का विधायक होता है, तो विकास की बातें कम और विरोध की राजनीति ज्यादा होती है। वहीं सत्ता पक्ष का विधायक होने पर विकास कार्यों में तेजी आती है, क्योंकि उसका मुख्य ध्यान सरकार के साथ मिलकर क्षेत्र के आवश्यक कार्यों को पूरा करना होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि दतिया की जनता इस बात को भली-भांति समझती है और क्षेत्र के विकास को निरंतर जारी रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ही जनादेश देगी।






