लोकसभा की 4 और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना

नई दिल्ली। यूपी के कैराना और महाराष्ट्र के भंडारा गोंदिया समेत 4 लोकसभा सीटों और विधानसभा की 10 सीटों पर पिछले दिनों हुए उपचुनाव के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई है। मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

लोकसभा की जिन सीटों पर सबकी नजर है, उनमें उत्तर प्रदेश की कैराना के अलावा महाराष्ट्र की पालघर सीट अहम है। कैराना सीट राजनीतिक पार्टियों के लिए काफी अहम है। मुख्य मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिह व महागठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन में है।

कैराना और भंडारा गोंदिया में उपचुनाव के दौरान वीवीपैट मशीनों में खराबी के बाद बुधवार को 123 सीटों पर पुनर्मतदान हुआ था। इनमें कैराना के 73, भंडारा-गोंदिया के 49 और झारखंड के एक पोलिंग बूथ पर बुधवार को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक हुए पुनर्मतदान में 61 फीसद वोट पड़े। बुधवार को भी चार वीवीपैट व एक ईवीएम खराब हो गई। इन्हें बदलकर चुनाव कराया गया।

इन उपचुनावों के आएंगे नतीजे

लोकसभा सीटें

उत्तर प्रदेश की कैराना सीट

महाराष्ट्र की पालघर सीट

महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया सीट

नगालैंट की लोकसभा सीट

विधानसभा सीटें

उत्तर प्रदेश की नूरपुर विस सीट

बिहार की जोकीहाट विस

झारखंड कीसिल्ली व गोमिया विस सीट

उत्तराखंड की थराली विस सीट

पश्चिम बंगाल की महेशतला विस सीट

पंजाब की शाहकोट विस

कर्नाटक की आरआर नगर विस सीट

केरल की चेंगानूर विस सीट

मेघालय की अंपाति विस सीट

Share:


Related Articles


Leave a Comment