भारत•

लॉकडाउन के परिणाम दिखना शुरु, 325 जिले संक्रमण मुक्त : स्वास्थ्य मंत्रालय

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

लॉकडाउन के परिणाम दिखना शुरु, 325 जिले संक्रमण मुक्त : स्वास्थ्य मंत्रालय

राहत देने वाली खबर: लॉकडाउन के परिणाम दिखना शुरु, 325 जिले संक्रमण मुक्त : स्वास्थ्य मंत्रालय
 दिल्ली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये किये जा रहे उपायों के अब सार्थक परिणाम दिखने लगे हैं और इसी का नतीजा है कि देश में संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़ी है. साथ ही देश के 325 जिले संक्रमण से मुक्त हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू किये गये लॉकडाउन (बंद) के अब परिणाम मिलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण से प्रभावित हुये 17 राज्यों के 27 जिलों में पिछले 14 दिन से संक्रमण के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुयी है। इसी प्रकार पुडुचेरी के माहे जिले में पिछले 28 दिनों में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि यह संक्रमण की श्रंखला के टूटने का स्पष्ट प्रमाण है। अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण प्रभावित जिन जिलों में दो सप्ताह से एक भी मरीज नहीं मिला है, उनमें बिहार का पटना, पश्चिम बंगाल में नादिया, राजस्थान में प्रतापगढ़, गुजरात में पोरबंदर, गोवा में दक्षिणी गोवा, उत्तर प्रदेश में पीलीभीत, जम्मू कश्मीर में राजौरी, उत्तराखंड में पौढ़ी गढ़वाल, छत्तीसगढ़ में राजनंदगांव, कर्नाटक में बेल्लारी, केरल में वायनाड, हरियाणा में पानीपत और मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिला शामिल है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई तक करने की घोषणा के बाद बुधवार को गृह मंत्रालय ने संक्रमण की अधिकता वाले 170 हॉटस्पॉट जिले और 207 संभावित हॉटस्पॉट जिलों को चिन्हित कर इनमें सघन संक्रमण रोधी अभियान चलाने के राज्य सरकारों को निर्देश दिये हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी