भारत•

प्रशासकीय कार्य सुविधा के लिए कलेक्टर ने जारी किया अधिकारियों के मध्य कार्य-विभाजन आदेश*

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

प्रशासकीय कार्य सुविधा के लिए कलेक्टर ने जारी किया अधिकारियों के मध्य कार्य-विभाजन आदेश*

प्रशासकीय कार्य सुविधा के लिए कलेक्टर ने जारी किया अधिकारियों के मध्य कार्य-विभाजन आदेश*

कटनी – प्रशासकीय कार्य की सुविधा और दक्षता को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष तिवारी ने जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के मध्य नवीन कार्य-विभाजन आदेश जारी किए हैं।जारी आदेश के अनुसार, आयुक्त नगर निगम तपस्या परिहार को परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण एवं विधानसभा मुडवारा के विज़न डॉक्यूमेंट तथा कटनी विकास प्राधिकरण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, जल संसाधन, लोक निर्माण, श्रम, रोजगार, अल्पसंख्यक कल्याण सहित कई विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें विधानसभा बड़वारा, ढीमरखेड़ा एवं विजयराघवगढ़ के विज़न डॉक्यूमेंट, जिला बैंकर्स समिति एवं उपार्जन समिति की नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई है।

अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्रा को दण्डिक एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें न्यायिक, अर्द्धन्यायिक प्रकरणों का निराकरण, कानून-व्यवस्था, विवाह अधिनियम, भूमि संबंधी राजस्व प्रकरण, हथियार अनुज्ञप्ति, लोक सेवा अधिनियम, विवाह पंजीयन, तथा अन्य अधिनियमों के अंतर्गत कार्यवाही शामिल हैं। उन्हें भू-अर्जन अधिकारी बरगी व्यपवर्त परियोजना (एनव्हीडीए) का दायित्व भी सौंपा गया है।

इसके अतिरिक्त, उन्हें जिले में विभिन्न विभागीय कार्यों, वित्तीय स्वीकृतियों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, लोकसेवा अधिनियम, मुख्यमंत्री संबल योजना, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, एवं अन्य प्रशासनिक मामलों के प्रकरणों के निराकरण की शक्तियाँ प्रदान की गई हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

प्रशासकीय कार्य सुविधा के लिए कलेक्टर ने जारी किया अधिकारियों के मध्य कार्य-विभाजन आदेश* | Khabar Digital | Khabar Digital