भारत•

Chhath Diwali Special Train: छठ-दिवाली पर घर जाना हुआ आसान, दिल्ली-मुंबई से बिहार के लिए चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Chhath Diwali Special Train: छठ-दिवाली पर घर जाना हुआ आसान, दिल्ली-मुंबई से बिहार के लिए चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें

छठ और दिवाली के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से राहत भरी खबर है. अक्टूबर से शुरू होने वाले त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया गया है. अलग-अलग रूटों पर कुल 8 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इससे बिहार आने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

त्योहारों के दौरान दिल्ली, मुंबई और अन्य बड़े शहरों से बिहार जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है. ऐसे में रेलवे की स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों के पास सफर के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे.

8 स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल, ट्रेन नंबर 05557/05558
यह ट्रेन मंगलवार और गुरुवार को संचालित होगी. इसका परिचालन 22 सितंबर से 26 नवंबर तक निर्धारित किया गया है. इस दौरान ट्रेन कुल 10 फेरे लगाएगी. इसमें 4 जनरल, 4 स्लीपर, 6 एसी थर्ड, 2 एसी सेकंड और 1 एसी फर्स्ट कम सेकंड क्लास कोच होंगे.

मुजफ्फरपुर-हडपसर स्पेशल, ट्रेन नंबर 05589/05590
मुजफ्फरपुर से पुणे के हडपसर के बीच यह ट्रेन 22 सितंबर से 26 नवंबर तक चलेगी. मंगलवार और गुरुवार को इसका परिचालन होगा और कुल 10 ट्रिप लगाएगी. ट्रेन में 2 जनरल, 8 स्लीपर, 8 एसी थर्ड, 1 एसी इकोनॉमी और 1 एसी फर्स्ट कम सेकंड क्लास कोच होंगे.

सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल, ट्रेन नंबर 05585/05586
यह ट्रेन शुक्रवार और रविवार को चलेगी. इसका संचालन 18 सितंबर से 29 नवंबर तक किया जाएगा. इस दौरान कुल 11 फेरे होंगे. ट्रेन में 4 जनरल, 8 स्लीपर, 6 एसी थर्ड और 2 एसी इकोनॉमी कोच रहेंगे.

नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल, ट्रेन नंबर 04098/04097
फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस के रूप में इस ट्रेन का परिचालन 10 नवंबर से शुरू होगा. ट्रेन गाजियाबाद, गोरखपुर, नरकटियागंज, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर होते हुए दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में भी इसी रूट से परिचालन होगा.

नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल, ट्रेन नंबर 04089/04090
दिल्ली और दानापुर के बीच पहले से चल रही इस ट्रेन का परिचालन अब बढ़ाया गया है. साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन 2 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच 8 फेरे लगाएगी.

नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल, ट्रेन नंबर 04051/04052
यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच चलेगी. शुक्रवार और शनिवार को इसका परिचालन होगा और कुल 9 ट्रिप निर्धारित किए गए हैं.

आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल, ट्रेन नंबर 04007/04008
आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी के बीच यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगी. इसका परिचालन हर शनिवार को किया जाएगा. इससे दिल्ली से अररिया की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन का विकल्प मिलेगा.

आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल, ट्रेन नंबर 04061/04062
छठ और दिवाली के दौरान दिल्ली से भागलपुर जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन अहम होगी. इसका परिचालन 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक होगा और खास बात यह है कि यह ट्रेन रोज चलेगी. रास्ते में गया, किऊल और जमालपुर समेत कई प्रमुख स्टेशन आएंगे.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस