भारत•

पटना में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान जा रहे 7 महिला 1 पुरुष की दर्दनाक मौत, ट्रक फरार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

पटना में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान जा रहे 7 महिला 1 पुरुष की दर्दनाक मौत, ट्रक फरार

पटना/ खबर डिजिटल/ पटना जिले के दनियावां में शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ, जब सभी लोग एक ऑटो में सवार होकर गंगा स्नान करने नालंदा से फतुहा जा रहे थे। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतकों में 7 महिला और एक पुरुष हैं। छह लोग घायल हैं, जिनका इलाज पटना में चल रहा है। मृतकों की पहचान की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. फरार ट्रक चालक की तलाश भी जारी है।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी लोग नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र स्थित रेरी मलमा गांव के रहने वाले थे और आज सुबह फतुहां में गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे. सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं. अल्ट्राटेक फैक्ट्री के पास एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।

वहीं तीन घंटे बीतने के बाद भी शव को नहीं उठाया गया है. मौके पर पटना सिटी एसडीएम और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का मांग है कि जो हाईवा ट्रक ने टक्कर मारा है, उसका चालक सहित ट्रक को हाजिर किया जाए. उसके बाद शव को उठाने देंगे.जिला प्रशासन लोगों को समझने में जुटा है. मौके पर हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण भी पहुंचे और हर मृतक के परिजनों को लिए एक लाख मुआवजे की मांग की है. घटना स्थल पर तनाव का माहौल बना हुआ है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

पटना में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान जा रहे 7 महिला 1 पुरुष की दर्दनाक मौत, ट्रक फरार | Khabar Digital | Khabar Digital