डेस्क। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। आयोग ने चयन सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल उम्मीदवारों के लिए सरकारी सेवा में नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
5,401 अभ्यर्थियों ने दिया था इंटरव्यू
मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए कुल 5,401 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने अंतिम चयन सूची जारी की है। उम्मीदवार अब पीडीएफ में अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी देख सकते हैं।
मुख्य परीक्षा में 20 हजार से अधिक उम्मीदवार हुए शामिल
70वीं संयुक्त प्रतियोगिता मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 से 30 अप्रैल 2025 के बीच पटना के 32 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में कुल 20,034 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा का परिणाम 16 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया था, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू आयोजित किया गया।
ऐसे करें BPSC 70वीं परीक्षा का रिजल्ट चेक
अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए ये आसान स्टेप्स अपनाएं—
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध लेटेस्ट अपडेट सेक्शन खोलें।
- "70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा फाइनल रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें।
- Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
सक्सेजफुल कैंडिडेट्स के लिए आगे की प्रक्रिया
फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सफल अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रशासनिक और अन्य सरकारी पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
कई उम्मीदवारों के लिए यह वर्षों की मेहनत, तैयारी और संघर्ष का महत्वपूर्ण परिणाम साबित हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें..









