नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में आज बड़े स्तर पर नियुक्तियां की गई। भाजपा राष्ट्रीय संगठन के साथ कई राज्यों में नए संगठन महामंत्रियों की नियुक्तियां की गई है। पार्टी नेतृत्व की ओर से संगठन को लेकर लंबे समय से खाली चल रहे पदों पर नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। राष्ट्रीय स्तर के साथ राज्यों में भी संगठन महामंत्रियों के नामों का ऐलान किया गया है।










