Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी को बड़ा झटका, लोकसभा से ससंद सदस्यता खत्म

Rahul Gandhi Disqualified : कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केरल की वायनाड से सांसद राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म कर दी गई है। इसके लिए लोकसभा सचिवालय ने आदेश भी जारी कर दिया है। 

आपको बता दें कि राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने मानहानि मामले में 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद से राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने की अटकले लगाई जाने लगी थी। हालांकि आदालत ने राहुल गांधी को 15000 रूपये के मुचकले के खिलाफ जमानत दे दी थी। लेकिन आज राहुल गांधी की संसद सदस्यता को खत्म कर दिया गया है। 

यह भी बात दें कि राहुल गांधी ने एक रैली में मोदी सरनेम को लेकर विवादित बयान दिया था। रैली में राहुल गांधी ने कहा था की सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। इसी मामले में सुनवाई करते हुए आदलत ने राहुल को दो साल की सजा सुनाई थी। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment