भारत•

भैरव जयंती पर महाभंडारा संपन्न, हजारों लोगों ने ग्रहण की प्रसादी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

भैरव जयंती पर महाभंडारा संपन्न, हजारों लोगों ने ग्रहण की प्रसादी

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ श्री सागौन वाले बाबा दरबार निराला समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार 12 नवम्बर, बुधवार को भैरव जयंती धूमधाम से मनाई गई। बाबा काल भैरव को परंपरागत मदिरा का भोग लगाने के साथ मिठाई, हार नारियल अर्पित किया गया। भक्तों ने भक्तिभाव के साथ अपनी मनोकामना मांगी, वहीं रात में काल भैरव के जन्म के समय भी विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।

समिति के संयोजक ने दी जानकारी
इस संबंध में समिति के अनिल कुबड़े ने बताया कि परशुराम चौक पर भगवान श्री बटुककनाथ काल भैरव का अभिषेक, हवन-पूजन और श्रृंगार उत्सव का आयोजन किया गया। कुबड़े ने बताया कि शैव धर्म में, भैरव शिव के विनाश से जुड़ा एक उग्र अवतार हैं। त्रिक प्रणाली में भैरव परम ब्रह्म के पर्यायवाची, सर्वोच्च वास्तविकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। आमतौर पर हिंदू धर्म में, भैरव को दंडपाणि (जिसके हाथ में दण्ड हो) और स्वस्वा (जिसका वाहन कुत्ता है) भी कहा जाता है। वह पूरे भारत और नेपाल में भी पूजे जाते हैं। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर भंडारा प्रसादी का लाभ लिया।

हर साल इसी तरह का रहता है उत्साह
काल भैरव अष्टमी के मौके पर हर साल पूजा-पाठ के साथ महाभंडारे का आयोजन किया जाता है, उसी कड़ी में इस साल भी भंडारा रखा गया, जिसमें सैकड़ों ने प्रसाद पाकर बाबा से अपने मन की मुराद मांगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

भैरव जयंती पर महाभंडारा संपन्न, हजारों लोगों ने ग्रहण की प्रसादी | Khabar Digital | Khabar Digital