भारत•

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या: 4 शूटर शामिल, 3 ने बरसाईं गोलियां, 1 ने की रेकी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या: 4 शूटर शामिल, 3 ने बरसाईं गोलियां, 1 ने की रेकी

मुंबई: शनिवार देर रात राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा खेरवाड़ी सिग्नल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि हत्या में चार शूटर शामिल थे, जिनमें से तीन ने उन पर गोलियां चलाईं, जबकि एक ने उनकी रेकी की। गिरफ्तार शूटरों की पहचान करनैल सिंह (हरियाणा) और धर्मराज कश्यप (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, बाबा सिद्दीकी को तीन गोलियां लगी थीं और उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हमले के समय वे अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास थे। उनकी हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन यह घटना ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की घोषणा की संभावना है।

बाबा सिद्दीकी, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस से अलग होकर अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी का साथ दिया था, महाराष्ट्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण नाम थे और तीन बार विधायक रह चुके हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जबकि क्राइम ब्रांच की टीमें घटना की विस्तृत जांच कर रही हैं।

बाबा सिद्दीकी के लिए नमाज-ए-जनाजा आज शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें रात 8:30 बजे पाली वेस्ट के बाड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या: 4 शूटर शामिल, 3 ने बरसाईं गोलियां, 1 ने की रेकी | Khabar Digital | Khabar Digital