भारत•

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सबसे बड़ा दान क्या है, प्रेमानंद महाराज ने बताया खास रहस्य

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सबसे बड़ा दान क्या है, प्रेमानंद महाराज ने बताया खास रहस्य

अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक बेहद पवित्र और शुभ पर्व माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे कार्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता. हर साल यह पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है, यानी इस दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए अलग से मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती. साल 2026 में यह पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा.

अक्षय तृतीया पर क्या करें दान

इस खास दिन पर लोग सोना-चांदी और अन्य कीमती चीजों की खरीदारी करते हैं. साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया पर दान करना भी बहुत पुण्यकारी होता है. आमतौर पर लोग इस दिन अन्न, जल, वस्त्र और धन का दान करते हैं. लेकिन Premanand Maharaj के अनुसार इस दिन सबसे बड़ा दान कुछ और ही है. उनका कहना है कि भौतिक चीजों का दान तो हर कोई करता है, लेकिन इस पावन अवसर पर भगवान के नाम का जप करना सबसे श्रेष्ठ माना गया है. यदि कोई व्यक्ति श्रद्धा के साथ राधा नाम या प्रभु का नाम जपता है और उसकी ध्वनि किसी दुखी या परेशान व्यक्ति तक पहुंचती है, तो उससे उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है. यही असली और सबसे बड़ा दान है.

उन्होंने यह भी बताया कि इस दिन कुछ सरल उपाय अपनाकर भी व्यक्ति आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकता है. जैसे अनावश्यक बातों और विवादों से दूर रहकर मौन धारण करना. इससे मन की ऊर्जा बचती है और उसे भक्ति में लगाया जा सकता है. इसके अलावा सलाह दी जाती है कि इस दिन बाहर का पानी पीने से बचें. घर में भगवान को भोग लगाकर उसी प्रसाद को ग्रहण करें. साथ ही मंत्रों का जाप करने से भी विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है. कुल मिलाकर अक्षय तृतीया केवल दान या खरीदारी का दिन नहीं है, बल्कि यह आत्मिक शांति और भक्ति के माध्यम से जीवन को बेहतर बनाने का अवसर भी देता है.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सबसे बड़ा दान क्या है, प्रेमानंद महाराज ने बताया खास रहस्य | Khabar Digital | Khabar Digital