भारत•

दिव्यांगो ने प्रेषित किया 1.25 कि.मी. लम्बा विशालतम बधाई पत्र

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

दिव्यांगो ने प्रेषित किया 1.25 कि.मी. लम्बा विशालतम बधाई पत्र

लखनऊ।  भारत के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों द्वारा 1.25 कि.मी. विश्व का लम्बा विशालतम बधाई पत्र,नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड के 400 नेत्रहीन बच्चों ने 2 माह की कठिन तपस्या के पश्चात् माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किये गए 9 वर्षो के सरानीह कार्यों को प्रेम पुष्प एवं मोती की माला के भाति एक बधाई पत्र में सजाया. 

इस मौके पर श्री राजेश सिंह दयाल अध्यक्ष नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड, ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के प्रति बच्चो का प्रेम और स्नेह ही है जो बच्चों ने उनके जन्मदिन के मंगल एवं शुभ दिन पर दिव्यांग दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा उनको बधाई एवं शुभकामना स्वरुप 1.25 कि.मी. विश्व का लम्बा विशालतम बधाई सन्देश पत्र समर्पित किया|   

कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रधानमंत्री को समर्पित गीत की प्रस्तुति मनमोहक थी. जिसे देखना ह्रदय को अत्यंत आनंदित कर रहा था. बच्चों की प्रस्तुति ने सभी जनमानस को मंत्र मुग्ध कर दिया| 

बदलते मौसम और बारिश भी दिव्यांग बच्चों के हौंसलों को रोक नहीं पाई| यह पल इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में सुसज्जित एवं अंकित हो गया| यह श्रृंखला विश्व रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाएगा|

इस शुभ कार्यक्रम का शुभारम्भ लखनऊ के गोमती नगर में स्थित दयाल चौराहे से आज सैकड़ो नेत्रहीन एवं दिव्यांग बच्चों द्वारा इस बधाई पत्र श्रृंखला का अनावरण हुआ जोकि उनके योगदान एवं त्याग की कृतज्ञता व्यक्त करने की एक छोटी कोशिश हेतु संपन्न हुआ .

इस सरानीह पहल में सुभाष भल्ला संस्थापक अवार्ड ट्रस्ट काउन्सिल ऑफ़ इंडिया लखनऊ एवं दिव्यांग चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं मुख्य अतिथि श्री डालरभाई कोटेचा, अध्यक्ष राष्ट्रीय सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक महासंघ (गुजरात) आदि की गरिमामय उपस्थिति थी|  दिव्यांग इंडियन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के रघुनाथ येमुल भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे|

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी