मनोरंजन•

मुदासिर भट्ट ने ओह माय वाइफ की तैयारी के दौरान अपने किरदार के बारे में किया खुलासा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मुदासिर भट्ट ने ओह माय वाइफ की तैयारी के दौरान अपने किरदार के बारे में किया खुलासा

अभिनेता मुदासिर भट्ट ने अपने अभिनय करियर में पहली बार वॉचो (Watcho!) एक्सक्लूसिव वेब सीरीज 'ओह माय वाइफ!'(Oh My Wife!) के लिए एक फोरेंसिक एक्सपर्ट की भूमिका निभाई, जो हाल ही में वॉचो (Watcho) पर रिलीज हुई है। उन्होंने विवेक का किरदार निभाया, जो एक कुशल फोरेंसिक एक्सपर्ट है और वह एक महत्वपूर्ण हत्या के मामले के बीच व्यक्तिगत चुनौतियों में फंसा है। अपने किरदार की तैयारियों को लेकर बात करते हुए अभिनेता मुदासिर भट्ट ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां बताई और कहा कि कैसे इस वेब सीरीज में अपनी भूमिका की तैयारी के दौरान उन्हें अनुभवी अभिनेता कुमुद मिश्रा लगातार उनके दिमाग में चल रहे थे।

अभिनेता मुदासिर भट्ट ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, "मैंने पहले कभी  स्क्रीन पर फोरेंसिक एक्सपर्ट  की भूमिका नहीं निभाई है। हालांकि इसमें और क्रैकडाउन में निभाई गई मेरी भूमिका के साथ कुछ समानताएं थीं, परन्तु मैंने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी प्रकार की कोई समानता मेरे इस किरदार मैं नजर ना आए. ओह माय वाइफ! (Oh My Wife!) में भूमिका की तैयारी के दौरान मेरे मन में कुमुद मिश्रा चल रहे थे। उन्होंने अपनी एक फिल्म में इसी तरह का किरदार निभाया था और मैंने उस किरदार को ध्यान में रखा और उनसे प्रेरणा ली। हालांकि उनके जितना बेहतर बनना असंभव है, मैंने इस किरदार की तरह तक पहुंचकर काम किया और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।" 

उन्होंने आगे कहा, "जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ना शुरू किया, तो मैं कहानी का अंत जानने के लिए उत्सुक था और जब मैंने अंततः क्लाइमेक्स पढ़ा, तो मुझे पता था कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहता था। क्योंकि इसका मेरे व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव था और वहीं स्क्रिप्ट ने मुझे बहुत मोहित कर लिया था। ईमानदारी से कहूँ तो, निर्देशक शौर्य सिंह के साथ मेरा जुड़ाव ही था जिसने मुझे तुरंत हां कहने के लिए प्रेरित किया। उनके साथ बातचीत इतनी सहज और स्वाभाविक थी कि मैंने अपनी फीस या किसी और चीज के बारे में सोचे बिना उनके साथ काम करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी