मनोरंजन•

इमरान नज़ीर खान ने ‘भाबीजी घर पर हैं’ में कदम रखा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

इमरान नज़ीर खान ने ‘भाबीजी घर पर हैं’ में कदम रखा

इमरान नज़ीर खान, कई टेलीविजन शोज, ओटीटी, विज्ञापनों और म्यूजिक एलबम्स में नजर आ चुके हैं और अब यह अभिनेता एण्डटीवी के कल्ट क्लासिक कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में एंट्री करने के लिए तैयार है। इमरान विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) के छोटे कज़िन और भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान टिम्मी की भूमिका निभायेंगे।

अपने किरदार टिम्मी के बारे में इमरान नज़ीर खान ने बताया, ‘‘मेरा किरदार टिम्मी एक खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान है। वह उसका बहुत सम्मान करता है क्योंकि उसके शुरूआती दिनों में उसने ही उसे क्रिकेट खेलना सिखाया और उसके ही कारण, अब उसका कॅरियर बेहद सफल है। वह एक मैच के लिये कानपुर आता है और अपने कज़िन विभूति नारायण मिश्रा के यहाँ ठहरता है।

माॅडर्न काॅलोनी में हर कोई उसके आने से रोमांचित है। वह अंगूरी (शुभांगी अत्रे) को देखता है, उसकी मासूमियत में खो जाता है और उससे इश्कबाज़ी शुरू कर देता है, जिसे देखकर उसके भाई को जलन होती है।’’ बेहद लोकप्रिय शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ से जुड़ने पर उन्होंने कहा, ‘‘यह एक बेहतरीन मौका है और मुझे ‘भाबीजी घर पर हैं’ का हिस्सा बनने की बड़ी खुशी है। मैं नियमित रूप से यह शो देखता रहा हूँ और विभूति मुझे हमेशा से अच्छे लगते हैं। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं इस बेहतरीन शो का हिस्सा बनूंगा और आसिफ शेख सर के साथ स् क्रीन शेयर करूंगा। मैं पिछले पाँच सालों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूँ, लेकिन पहली बार मेरा परिवार मुझे इस शो के एपिसोड्स में देखने के लिये उत्सुक है। वे भी इस शो के बड़े प्रशंसक हैं।

यह निश्चित तौर पर भारतीय टेलीविजन के सबसे मजेदार और दमदार शोज में से एक है और मैं इसका हिस्सा बनकर सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। इस शो में हर एक्टर की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है और सभी एक अजीबोगरीब, मजेदार और दिलचस्प किरदार निभा रहे हैं, जिसे देखकर मेरी भी शो में काम करने की इच्छा हुई।’’ इमरान नज़ीर खान को ‘भाबीजी घर पर हैं’ में टिम्मी का किरदार निभाते  देखिये, हर सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी