मनोरंजन•

Big News: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा रिवॉल्वर की गोली से घायल, अब खतरे से बाहर

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Big News: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा रिवॉल्वर की गोली से घायल, अब खतरे से बाहर

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपने पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 4:45 बजे हुई जब उनके घर में उनकी खुद की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गई। गोविंदा के पैर से ऑपरेशन के जरिए गोली निकाल ली गई है, और उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

डीसीपी दीक्षित गेडाम ने बताया कि घटना के समय गोविंदा घर में अकेले थे और उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से फायरिंग हो गई, जिससे उन्हें चोट लगी। इस घटना के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है, और पुलिस ने मामले में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई है। वरिष्ठ अधिकारी परमजीत सिंह दहिया ने भी पुष्टि की है कि जिस बंदूक से गोली चली वह लाइसेंसी थी।

गोविंदा को गोली लगने के बाद मुंबई के अंधेरी स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां शुरुआती इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, उनकी पत्नी सुनीता अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने जानकारी दी कि वे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता जाने वाले थे और सुबह 6 बजे की फ्लाइट थी। अलमारी में पिस्टल रखते समय गलती से गोली चल गई, जो उनके घुटने के नीचे लगी। हालांकि, गोली निकाल ली गई है और उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

ख़बर डिजिटल की डायरेक्टर डॉ. आशा शर्मा ने दीपावली पर दी शुभकामना संदेश
बिजनेस न्यूज

ख़बर डिजिटल की डायरेक्टर डॉ. आशा शर्मा ने दीपावली पर दी शुभकामना संदेश

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

Big News: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा रिवॉल्वर की गोली से घायल, अब खतरे से बाहर | Khabar Digital | Khabar Digital