अगर आप ऐसी वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं जिनमें हर एपिसोड के साथ रहस्य गहराता जाए, किरदारों के कई चेहरे सामने आएं और कहानी आखिर तक बांधे रखे, तो JioHotstar पर कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. यहां आपको कोर्टरूम ड्रामा से लेकर क्राइम इन्वेस्टिगेशन, आतंकवाद, पारिवारिक साजिश और साइकोलॉजिकल थ्रिलर तक हर तरह की कहानी देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं ऐसी 5 शानदार क्राइम वेब सीरीज के बारे में.
Criminal Justice
इस सीरीज की कहानी एक साधारण टैक्सी ड्राइवर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी एक रात में पूरी तरह बदल जाती है. एक महिला के साथ रात बिताने के बाद जब उसकी आंख खुलती है तो वह खुद को खून से लथपथ पाता है और उसके पास महिला की लाश होती है. इसके बाद वह हत्या के आरोप में गिरफ्तार हो जाता है. पूरी सीरीज इस सवाल के इर्द-गिर्द घूमती है कि आखिर असली अपराधी कौन है.
Aarya
यह कहानी एक ऐसी महिला की है जिसकी शांत जिंदगी तब बदल जाती है जब उसके पति की हत्या कर दी जाती है. अपने बच्चों की सुरक्षा और परिवार को बचाने के लिए उसे मजबूरी में परिवार के गैरकानूनी कारोबार की कमान संभालनी पड़ती है. यह सीरीज इमोशन, एक्शन और क्राइम का शानदार मिश्रण है.
Special Ops
देश की सुरक्षा पर आधारित यह सीरीज एक RAW अधिकारी की लंबी और जोखिमभरी जांच को दिखाती है. वह करीब 19 साल तक अपनी सीक्रेट टीम के साथ मिलकर ऐसे मास्टरमाइंड की तलाश करता है जो कई बड़े आतंकी हमलों के पीछे माना जाता है. तेज रफ्तार कहानी और दमदार एक्शन इसे बेहद खास बनाते हैं.
Grahan
इस सीरीज में एक महिला पुलिस अधिकारी को 1984 के दंगों से जुड़े पुराने मामले की जांच की जिम्मेदारी मिलती है. जांच आगे बढ़ती है तो उसे पता चलता है कि इस केस का सबसे बड़ा संदिग्ध उसका अपना पिता है. इसके बाद कहानी में कई चौंकाने वाले मोड़ आते हैं.
November Story
इस साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर में एक युवती अपने पिता को बचाने की कोशिश करती है, जो अल्जाइमर से पीड़ित हैं. एक दिन वह हत्या की घटना वाली जगह पर मिलते हैं, लेकिन उन्हें कुछ भी याद नहीं होता. इसके बाद बेटी सच का पता लगाने के लिए हर जोखिम उठाती है और कहानी लगातार नए रहस्यों से पर्दा उठाती है.







