मनोरंजन•

बारिश में घर बैठे देखें ये 5 क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज, सस्पेंस ऐसा कि स्क्रीन से नजर नहीं हटेगी

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

बारिश में घर बैठे देखें ये 5 क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज, सस्पेंस ऐसा कि स्क्रीन से नजर नहीं हटेगी

बारिश के मौसम में बाहर घूमने का प्लान अक्सर कैंसिल हो जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग घर पर आराम करते हुए कोई अच्छी फिल्म या वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं. अगर आप भी इस वीकेंड कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो शुरुआत से आखिर तक आपको स्क्रीन से बांधे रखे, तो ये 5 क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. सस्पेंस, मर्डर मिस्ट्री और दमदार कहानी से भरपूर ये सीरीज आपको पूरा मनोरंजन देंगी.

राख (2026)

हाल ही में रिलीज हुई 'राख' इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज में शामिल है. इसकी कहानी साल 1978 के चर्चित रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित बताई जाती है. सीरीज उस दौर के डर और अपराध के माहौल को दिखाती है. इसमें अली फजल और सोनाली बेंद्रे अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. यह 12 जून को रिलीज हुई थी और इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

ब्राउन (2026)

'ब्राउन' में करिश्मा कपूर ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है. कहानी कोलकाता में महिलाओं की लगातार हो रही हत्याओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जांच की जिम्मेदारी उनके किरदार पर होती है. केस सुलझाने के दौरान उन्हें कई मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है. सीरीज में सूर्या शर्मा और जिशु सेनगुप्ता भी अहम किरदार निभा रहे हैं. इसे 5 जून 2026 को रिलीज किया गया था और यह ZEE5 पर उपलब्ध है.
तस्करी: द स्मगलर्स वेब (2026)

इमरान हाशमी स्टारर 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' दर्शकों को तस्करी की उस दुनिया से रूबरू कराती है, जो आमतौर पर नजर नहीं आती. सीरीज दिखाती है कि यह कारोबार सिर्फ एक शहर या देश तक सीमित नहीं, बल्कि एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा है. इसकी कहानी सस्पेंस और एक्शन से भरपूर है. यह 14 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.

पाताल लोक सीजन 2 (2025)

जयदीप अहलावत एक बार फिर इंस्पेक्टर हाथी राम चौधरी के किरदार में नजर आते हैं. इस बार उन्हें एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच करनी होती है, जो उन्हें उत्तर-पूर्व भारत के कई दूरदराज इलाकों तक ले जाती है. सच की तलाश में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. यह सीरीज 17 जनवरी 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी.
द फैमिली मैन सीजन 3 (2025)

'द फैमिली मैन 3' में मनोज बाजपेयी के साथ जयदीप अहलावत और निमरत कौर भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस सीजन में श्रीकांत तिवारी की निजी जिंदगी के साथ-साथ नागालैंड के कोहिमा में ड्रग तस्करी, रुकमा के किरदार और मीरा की कहानी को भी विस्तार से दिखाया गया है. अलग-अलग घटनाओं को जोड़ती इसकी कहानी दर्शकों को आखिर तक बांधे रखती है. यह सीरीज 21 नवंबर 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी