मनोरंजन•

Special Report: 'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा बनी सीता... साध्वी हर्षा रिछारिया की तीखी प्रतिक्रिया

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Special Report: 'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा बनी सीता... साध्वी हर्षा रिछारिया की तीखी प्रतिक्रिया

मुंबई/खबर डिजिटल/ ‘कच्चा बादाम’ से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में अंजलि माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके चयन को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। टीजर रिलीज होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अंजलि के पुराने डांस वीडियो और उनकी सोशल मीडिया पर रही छवि का हवाला देते हुए सवाल उठाए। इसके बाद माता सीता के किरदार को लेकर ऑनलाइन बहस शुरू हो गई।

अंजलि अरोड़ा ने ट्रोलिंग पर कही अपनी बात
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अंजलि अरोड़ा ने अपनी पुरानी सोशल मीडिया गतिविधियों और डांस को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि डांस करना उनका शौक है और उन्हें इसे लेकर किसी तरह की शर्मिंदगी नहीं है। अंजलि ने यह भी कहा कि दर्शकों को उनकी निजी जिंदगी और पर्दे पर निभाए जा रहे किरदार को अलग-अलग नजरिए से देखना चाहिए। उनके मुताबिक, किसी कलाकार की निजी पसंद और उसके द्वारा निभाए गए किरदार को एक ही नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

Govinda News: अफेयर की चर्चाओं के बीच कोमल रानी के साथ नजर आए गोविंदा, पत्नी सुनीता पहले ले चुकी हैं एक्ट्रेस का नाम

साध्वी हर्षा रिछारिया की प्रतिक्रिया भी चर्चा में
इसी बीच साध्वी हर्षा रिछारिया की ओर से भी इस पूरे विवाद के बीच प्रतिक्रिया सामने आने की चर्चा है। हर्षा रिछारिया इससे पहले भी संतों की कुछ टिप्पणियों और महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक रूप से अपनी बात रख चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नचनिया कहा था, अब संत समाज क्यों चुप है। जिसके चलते आने वाले वक्त में संत समाज की प्रतिक्रिया आ सकती है।

अंजलि के समर्थकों की भी प्रतिक्रिया
अंजलि अरोड़ा के माता सीता के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस में जहां कुछ लोग उनकी पुरानी सोशल मीडिया छवि का हवाला दे रहे हैं, वहीं उनके समर्थकों का कहना है कि किसी कलाकार का किसी धार्मिक पात्र को निभाना उसके अभिनय और भूमिका पर आधारित होना चाहिए। फिलहाल फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

JioHotstar की 5 क्राइम वेब सीरीज जो शुरुआत से आखिर तक बांधे रखेंगी. हर एपिसोड में मिलेगा नया ट्विस्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी