करियर•

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस और कर्नाटक सरकार ने 25 वें टीसीएस रूरल आईटी क्विज़ की घोषणा की

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस और कर्नाटक सरकार ने 25 वें टीसीएस रूरल आईटी क्विज़ की घोषणा की

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस द्वारा चलायी जाने वाली क्विज़ भारत भर के छोटे शहरों के छात्रों के बीच आईटी के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देती है

2024 टीसीएस रूरल आईटी क्विज़ का पच्चीसवां साल है, भारत में ग्रामीण इलाकों के छात्रों के लिए आयोजित की जा रही पहली आईटी क्विज़ के रूप में इसे लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है, आज तक 21 मिलियन छात्र इसमें सहभागी हो चुके हैं, यह देश की सबसे बड़ी आईटी क्विज़ में से एक है।

बेंगलुरु :  टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) (बीएसई: 532540, एनएसई:TCS) और कर्नाटक सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, बीटी और सायंस एंड टेक्नॉलॉजी डिपार्टमेंट ने घोषणा की है कि 25 वें टीसीएस रूरल आईटी क्विज़ में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन्स शुरू हो चुके हैं।

बेंगलुरु टेक समिट 2024 के एक हिस्से के रूप में इस क्विज़ का आयोजन किया जाएगा। इस क्विज़ में ऑनलाइन टेस्ट्स, और वर्चुअल और फिजिकल क्विज़ शोज़ भी होंगे। छोटे शहरों और ज़िलों के आठवीं से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों को इसमें हिस्सा लेने के लिए बढ़ावा दिया जाता है। शहर निगम की सीमाओं के भीतर के स्कूलों के छात्र इसमें हिस्सा नहीं ले सकते।

इस क्विज़ में विभिन्न क्षेत्रों और पहलुओं में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, जिनमें प्रौद्योगिकी पर्यावरण, कारोबार, लोग, नए रुझान शामिल हैं। जिन क्षेत्रों को आईटी ने प्रभावित किया है उन्हें भी क्विज़ में शामिल किया जाता है, जैसे कि, बैंकिंग, शिक्षा, मनोरंजन, किताबें, मल्टीमीडिया, संगीत, मूवीज़, इंटरनेट, एडवरटाइज़िंग, खेल, गेमिंग, सोशल नेटवर्किंग आदि।

टीसीएस रूरल आईटी क्विज़ में भारत भर में आठ रीजनल फाइनल्स होंगे। हर रीजनल फाइनल के भाग्यशाली विजेता को बेंगलुरु में नवंबर 2024 में होने जा रहे नेशनल फाइनल्स के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी रीजनल विजेताओं को 10,000 रुपयों के और उपविजेताओं को 7000 रुपयों के गिफ्ट वाउचर्स से पुरस्कृत किया जाएगा। टीसीएस रूरल आईटी क्विज़ के भाग्यशाली राष्ट्रीय विजेता को 1,00,000 रुपयों की टीसीएस एजुकेशन स्कॉलरशिप और राष्ट्रीय उपविजेता को 50,000 रुपयों की स्कॉलरशिप से सम्मानित किया जाएगा। सभी रीजनल और राष्ट्रीय विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। 

पंजीकरण: 1 अक्टूबर 2024 के पहले https://iur.ls/tcsruralitquiz2024reg पर छात्रों को पंजीकरण करना होगा।

पिछले साल भारत भर के 28 राज्यों और 5 केंद्रशासित प्रदेशों से 5.5 लाख से ज़्यादा छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया था।

वर्ष 2000 से टीसीएस कर्नाटक सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, बीटी और सायंस एंड टेक्नॉलॉजी डिपार्टमेंट के साथ मिलकर रूरल आईटी क्विज़ का आयोजन कर रहा है। भारत भर के छोटे शहरों और ज़िलों के छात्रों के बीच आईटी के बारे में जागरूकता को बढ़ाना, प्रौद्योगिकी जगत की नयी गतिविधियों के बारे में उन्हें सचेत रखना इस पहल का उद्देश्य है। आज तक यह पहल 21 मिलियन से ज़्यादा छात्रों तक पहुंच चुकी है। भारत में ग्रामीण छात्रों के लिए पहली आईटी क्विज़ के तौर पर लिम्का बुक ऑफ़ रेकॉर्ड्स में इसे दर्ज किया गया है।  

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भारत के आईटीईसी कार्यक्रम के तहत ईडीआईआई ने 17 देशों के 68 प्रतिभागियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया

7 days ago

बिमटेक के 38वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के सीएमडी निखिल नंदा रहे मुख्य अतिथि

Oct 27, 2026

चरित्र निर्माण और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी: एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आर्लेकर ने युवाओं को किया प्रेरित

Oct 26, 2026

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत बिजली कंपनी में 1562 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Oct 15, 2026

SSC GD Result 2026 Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Oct 13, 2026

आईआईटी मंडी ने द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 200 स्थानों के बैंड की छलांग लगाई

Oct 6, 2026

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस और कर्नाटक सरकार ने 25 वें टीसीएस रूरल आईटी क्विज़ की घोषणा की | Khabar Digital | Khabar Digital