करियर•

स्पेल बी के 14वें संस्करण के साथ लौटे एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और मिर्ची

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

स्पेल बी के 14वें संस्करण के साथ लौटे एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और मिर्ची

भारत के होनहार और प्रतिभाशाली स्पेलिंग जादूगरों को बनाएगा और मजबूत

  • एक अनूठी पहल जो देती है प्रगति का मंत्र और शब्दों और मूल्यों के माध्यम से यंग लीडर्स को बनाती है और सशक्त

मुंबई - एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, भारत के सबसे भरोसेमंद जीवन बीमाकर्ताओं में से एक, ने मिर्ची के साथ साझेदारी में एसबीआई लाइफ स्पेल बी 2024 के 14वें संस्करण ‘बी स्पेलबाउंड’ के शुभारंभ की घोषणा की है। स्पेल बी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसने पिछले वर्षों में देश के सबसे प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के शानदार अवसर प्रदान किए हैं। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए स्पेल बी इस साल भी एक व्यापक विजन और स्पेलिंग कौशल की परीक्षा से कहीं आगे बढ़ने के वादे के साथ वापस आ गया है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं को भविष्य में महान नेता बनने के लिए सशक्त बनाकर सीखने, रचनात्मकता और प्रगति की भावना का जश्न मनाना है।

प्रतियोगिता का 14वां संस्करण 30 शहरों और 500 से अधिक स्कूलों में होगा, जिसमें 3 लाख से अधिक छात्र भाग लेंगे। भारत भर के शीर्ष 50 छात्र राष्ट्रीय समापन समारोह के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे। शीर्ष उपलब्धि प्राप्त करने वालों को देश भर में मान्यता मिलेगी। अंतिम विजेता को ‘स्पेलमास्टर ऑफ इंडिया 2024’ का ताज पहनाया जाएगा। प्रतिष्ठित खिताब के अलावा विजेता को 1 लाख रुपये का भव्य पुरस्कार और डिज्नीलैंड, हांगकांग की यात्रा का अवसर भी मिलेगा।

इस वर्ष की थीम, ‘बी स्पेलबाउंड!’ सिर्फ एक कैचफ्रेज़ नहीं है, बल्कि यह प्लेटफ़ॉर्म के गहरे मिशन को दर्शाता है। हालांकि स्पेल बी 2024 अभी भी सर्वश्रेष्ठ स्पेलर खोजने पर केंद्रित है, यह अब फ्यूचर लीडर्स को आगे बढ़ाने के लक्ष्य पर अधिक फोकस करता है। एसबीआई लाइफ का मानना है कि शब्द केवल अक्षर नहीं हैं, बल्कि ये लोगों को और सशक्त बनाने के प्रभावी उपकरण हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म छात्रों को ऐसे उपकरणों से लैस करना चाहता है, जिनके माध्यम से उन्हें अकादमिक चुनौतियों से निपटने और, सबसे महत्वपूर्ण बात, जीवन की व्यापक आकांक्षाओं को नेविगेट करने का आत्मविश्वास हासिल होता है।

इस प्लेटफॉर्म के महत्व पर विचार करते हुए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस चीफ ऑफ ब्रांड, कॉर्पाेरेट कम्युनिकेशन और सीएसआर रवींद्र शर्मा ने कहा, ‘‘एसबीआई लाइफ में हम हमेशा ऐसे अवसर बनाने का प्रयास करते हैं जो व्यक्तियों को उनकी वास्तविक क्षमता को उजागर करने में सक्षम बनाते हैं। स्पेल बी के साथ सहयोग करने से हमें इस दृष्टिकोण को देश भर में प्रतिभाशाली युवाओं तक तक पहुंचाने का मौका मिला है। पिछले साल की जबरदस्त सफलता ने इस मंच की परिवर्तनकारी शक्ति में हमारे विश्वास को और मजबूत बनाया है। स्पेल मास्टर्स ऑफ इंडिया के साथ हमारे निरंतर सहयोग के माध्यम से हम न केवल उत्कृष्ट स्पेलर, बल्कि ऐसे फ्यूचर लीडर्स को गढ़ने में मदद कर रहे हैं जो समाज में सार्थक प्रभाव डालने के लिए सशक्त होंगे।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इस प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी एक ऐसी यात्रा पर निकलता है जो न केवल उनकी बौद्धिक क्षमताओं को तेज करती है बल्कि साहस, अखंडता और नवाचार जैसे मूल्यों की गहरी समझ पैदा करती है। इस मंच के माध्यम से हम भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पेलर की खोज कर रहे हैं और ऐसे फ्यूचर लीडर्स को आकार दे रहे हैं, जो स्पेलिंग से आगे बढ़ते हुए पारदर्शिता, साहस, विनम्रता, अखंडता, नवाचार और सस्टेनेबिलिटी जैसे मूल मूल्यों को अपनाएंगे। ये हर छात्र के जीवन में रचनात्मक मूल्य हैं जो उन्हें अपने साथियों का सम्मान करते हुए अपने व्यक्तित्व को विकसित करने में मदद करते हैं।’’

पूजा गुलाटी, ईवीपी और नेशनल डायरेक्टर, आईपीएस ने कहा, ‘‘सार्थक और एजुटेनमेंट-बेस्ड इवेंट्स के माध्यम से स्कूलों से जुड़ना मिर्ची के लिए सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है। स्पेल बी हमारे लिए ऐसा ही एक प्रमुख इवेंट है, जिसे पिछले 13 सीज़न में आगे बढ़ाने पर हमें गर्व है। इस साल हम पूरे भारत में छात्रों,  अभिभावकों और शिक्षकों के लिए पहले से भी अधिक दिलचस्प और उपयोगी अनुभव पेश करने के लिए तत्पर हैं। इस इवेंट में इस साल स्पेलर का एक नया स्तर दिखाया जाएगा, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। इसके अलावा, हम सभी के लिए स्पेलिंग को मज़ेदार और दिलचस्प बनाने के लिए विभिन्न माध्यमों में आकर्षक सामग्री बनाने पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे, जिससे समुदाय का विकास होगा। सीज़न 14 इस इवेंट का अब तक का सबसे शानदार सीज़न होगा, जिसमें भारत भर के 500 से अधिक स्कूल शामिल होंगे।’’

प्रगति को दर्शाने वाली एक पहल के रूप में, स्पेल बी प्रतियोगिता युवाओं के बीच बौद्धिक विकास को संरक्षित करने और नेतृत्व और जीवन कौशल को बढ़ावा देने के लिए एसबीआई लाइफ की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह प्रतियोगिता बौद्धिक विकास और शब्दों की शक्ति और उनके द्वारा दर्शाए गए विचारों के उत्सव के लिए एक मंच के रूप में कार्य करती है। एसबीआई लाइफ के दृढ़ समर्थन के माध्यम से यह यात्रा सपनों को सक्षम बनाने और आकांक्षाओं को पोषित करने के लिए संगठन की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है - वन वर्ड एट ए टाइम!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भारत के आईटीईसी कार्यक्रम के तहत ईडीआईआई ने 17 देशों के 68 प्रतिभागियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया

7 days ago

बिमटेक के 38वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के सीएमडी निखिल नंदा रहे मुख्य अतिथि

Oct 27, 2026

चरित्र निर्माण और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी: एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आर्लेकर ने युवाओं को किया प्रेरित

Oct 26, 2026

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत बिजली कंपनी में 1562 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Oct 15, 2026

SSC GD Result 2026 Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Oct 13, 2026

आईआईटी मंडी ने द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 200 स्थानों के बैंड की छलांग लगाई

Oct 6, 2026

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी