करियर•

अंतर्राष्‍ट्रीय बौद्धिक सम्मेलन में शोधार्थियों के शोध कार्य आमंत्रित

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

अंतर्राष्‍ट्रीय बौद्धिक सम्मेलन में शोधार्थियों के शोध कार्य आमंत्रित

श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास, मध्‍यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा 12 से 18 अक्‍टूबर, 2026 तक 'अंतर्राष्‍ट्रीय श्रीरामलीला उत्‍सव' का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित उत्‍सव के अंतर्गत “अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक सम्मेलन - अध्यात्म, मर्यादा और सुशासनः श्रीराम दर्शन का वैश्विक समागम” का आयोजन 12 से 14 अक्टूबर, 2026 तक रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन में श्रीराम के जीवन-दर्शन, आदर्शों, रामायण की वैश्विक परंपरा एवं उसके सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं ऐतिहासिक प्रभावों पर देश-विदेश के शोधार्थियों एवं अध्येताओं के साथ बौद्धिक विमर्श किया जाएगा।

संचालक, संस्‍कृति एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी, श्रीरामचंद्र पथ गमन न्‍यास श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि सम्‍मेलन के लिए शोधार्थियों एवं अध्येताओं के शोध आलेख एवं प्रमाणित शोध कार्य आमंत्रित किए जा रहे हैं। चयनित शोध कार्यों का समिति द्वारा परीक्षण एवं चयन किया जाएगा एवं उपयुक्त शोध आलेखों को सम्मेलन के उपरांत संगोष्ठी पुस्तिका के रूप में प्रकाशित किया जा सकेगा। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जा सकेंगे। सहभागिता के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए संस्‍कृति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट culturemp.in पर दिए गए लिंक के माध्‍यम से पंजीयन किया जा सकेगा।

सम्मेलन में शोध एवं विमर्श के लिए रामराज्य की संकल्पना, श्रीराम का आदर्श नेतृत्व एवं सुशासन, रामायणकालीन औषधियां, वनस्पतियां एवं जल संरचनाएं, लोककथाओं में श्रीराम, वाल्मीकि, तुलसी एवं अन्य रामकाव्य का समालोचनात्मक अध्ययन, वैश्विक रामकथाएं एवं परंपराएं प्रमुख विषय होंगे।

इसके साथ ही आधुनिक लेखन, चित्रपट एवं कलाओं में श्रीराम, पुरातत्व, मंदिर एवं अभिलेखों में श्रीराम, रामायणकालीन वास्तुकला, अभियांत्रिकी, आयुध एवं विमानन प्रणाली, श्रीराम एवं सामाजिक समरसता, दक्षिण-पूर्व एशिया से विश्व की साझा विरासत के रूप में रामकथा, राजनीतिक दृष्टि एवं रामायण तथा लंका में रामायण के प्रभाव जैसे विषयों पर भी शोध आलेख आमंत्रित किए गए हैं।

शोध आलेख 12 अक्टूबर, 2026 को रात्रि 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। सम्मेलन का उद्देश्य श्रीराम के व्यापक दर्शन, रामायण की बहुआयामी परंपरा और उसके वैश्विक सांस्कृतिक प्रभावों पर प्रमाण-आधारित, गंभीर एवं सार्थक बौद्धिक संवाद को प्रोत्साहित करना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भारत के आईटीईसी कार्यक्रम के तहत ईडीआईआई ने 17 देशों के 68 प्रतिभागियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया

7 days ago

बिमटेक के 38वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के सीएमडी निखिल नंदा रहे मुख्य अतिथि

Oct 27, 2026

चरित्र निर्माण और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी: एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आर्लेकर ने युवाओं को किया प्रेरित

Oct 26, 2026

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत बिजली कंपनी में 1562 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Oct 15, 2026

SSC GD Result 2026 Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Oct 13, 2026

आईआईटी मंडी ने द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 200 स्थानों के बैंड की छलांग लगाई

Oct 6, 2026

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी