करियर•

यूपी सरकार परीक्षा में नकल करने वालों के खिलाफ करेगी कड़ी कार्रवाई

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

यूपी सरकार परीक्षा में नकल करने वालों के खिलाफ करेगी कड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली: यूपी सरकार परीक्षा में नकल करने वाले छात्रों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है. इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक आदेश भी जारी किया है. इस आदेश में परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए एक विशेष व्यवस्था लागू करने की बात कही है. गौरतलब है कि राज्य में 6 फरवरी से बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार सरकार ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है.

ध्यान हो कि पिछले साल बोर्ड की परीक्षा में राज्य के अलग-अलग केंद्रों से छात्रों द्वारा बगैर रोकटोक नकल करने की खबरें आई थी. इसके बाद से ही यूपी में शिक्षा के स्तर पर सवाल खड़े होने लगे थे. इन खबरों के सामने आने के बाद ही योगी ने यह फैसला किया है. मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने इस मौके पर ऐसे परीक्षा केंद्रों की भी पहचान करने की बात कही जहां नकल करने की सबसे ज्यादा शिकायतें सामने आई हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि नकल रोकने के लिए हमारी सरकार सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विचार कर रही है.

योगी ने कहा कि स्कूल में नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित कराने की सामूहिक जिम्मेदारी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों की होगी. किसी भी स्कूल से नकल की शिकायत मिलने पर इन सभी अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.सीएम ने परीक्षा केन्द्रों पर नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में बलिया, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, बुलन्दशहर, शाहजहांपुर, गोण्डा, मेरठ, इटावा, मैनपुरी और बदायूं के अधिकारियो से सीधे बात की. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में हर हाल में नकल रोकने का आदेश भी दिया. (इनपुट भाषा से) 

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भारत के आईटीईसी कार्यक्रम के तहत ईडीआईआई ने 17 देशों के 68 प्रतिभागियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया

7 days ago

बिमटेक के 38वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के सीएमडी निखिल नंदा रहे मुख्य अतिथि

Oct 27, 2026

चरित्र निर्माण और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी: एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आर्लेकर ने युवाओं को किया प्रेरित

Oct 26, 2026

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत बिजली कंपनी में 1562 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Oct 15, 2026

SSC GD Result 2026 Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Oct 13, 2026

आईआईटी मंडी ने द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 200 स्थानों के बैंड की छलांग लगाई

Oct 6, 2026

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

यूपी सरकार परीक्षा में नकल करने वालों के खिलाफ करेगी कड़ी कार्रवाई | Khabar Digital | Khabar Digital